विलंब से चल रहे निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारों पर लगाएं जुर्माना; अफसर भी फंसेंगे

गरियाबंद, कलेक्टर प्रभात मालिक जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के प्रगति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। आज भी उन्होंने पीडब्लूडी, आरईएस, पीएमजीएसवाई, सीजीएमएससी एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की।

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में जिले में हो रहे सड़क, पुल पुलिया निर्माण, नहर लाइनिंग शासकीय आवास निर्माण, आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवन के निर्माणाधीन कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विलंब चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेकर  कार्य विलंब की वर्तमान स्थिति के अनुसार ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने के निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। निर्माण विभागों द्वारा विलंब चल रहे कार्यों पर अभी तक जुर्माना नहीं लगाया जाने की जानकारी पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि शासकीय निर्माण एवं विकास कार्यों में लापरवाही और अरुचि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा की निर्माण कार्यों के कंस्ट्रक्शन प्लान के अनुसार सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए।  वर्तमान स्थिति के अनुसार  कार्य विलंब होने पर संबंधित ठेकेदारों पर अनुबंध राशि के अनुपात में जुर्माना लगाया जाए। कलेक्टर ने कहा की तय समय में कार्य पूरा नहीं करने और शासकीय निर्माण – विकास कार्यों को पूरा नहीं करवाने में अरुचिकर संबंधित अधिकारियों की  जवाबदेही तय की जाएगी। इस दौरान बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सीएसईबी एवं अन्य निर्माण  विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    TRANSFER;परिवहन विभाग में 20 अफसरों का तबादला, तीन अफसर मुख्यालय में अटैच 

    रायपुर, राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के परिवहन अधिकारी को इधर से उधर किया गया…

    FOREST; तेंदूपत्ता सीजन में हड़ताल की आशंका पर तीन माह के लिए एस्मा लागू,सरकार का बड़ा फैसला

    रायपुर,  तेंदूपत्ता सीजन 2026 की शुरुआत से पहले वन विभाग और संबंधित समितियों में गतिविधियां तेज हो गई है। बीजापुर वनमंडल में तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य 1 मई 2026 से शुरू…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…