PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास

नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा। पार्टी ने गृह मंत्री से संसद में बयान और चर्चा की मांग दोहराते हुए पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई सांसदों और नेताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस का आरोप है कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार जवाबदेह है।

जबरन धरनास्थल से हटाए गए राहुल गांधी, लगी चोट

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन स्थल से कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जबरन हटाकर हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी ने कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर एक दिन पहले प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में दोपहर करीब 3.30 बजे धरना प्रदर्शन शुरू किया।

पुलिस के धरनास्थल पर पहुंचने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता जमीन पर लेटे हुए थे और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें उठाने के प्रयास का विरोध कर रहे थे। इस प्रक्रिया में उन्हें चोट लगी। एक सहायक ने बताया कि उनकी आंख के नीचे चोट आई है। पुलिस बस के चलने के बाद भी प्रियंका गांधी के बस के दरवाजे पर लटके रहने के नाटकीय दृश्य देखने को मिले।

प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया

दिल्ली पुलिस ने वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार डरपोक है। वो डरती है। हम उनसे नहीं डरते, वो हमसे डरते हैं।

विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

विपक्ष के नेताओं और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को ले जा रही एक बस छत्रसाल स्टेडियम पहुंची। लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इन नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

सोनिया गांधी पहुंचीं मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन, प्रियंका हिरासत में

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं। लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे और दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कुछ विपक्षी नेताओं को कुछ देर पहले पुलिस स्टेशन लाया गया। संभावना जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी को इसी पुलिस स्टेशन में लाया गया है। 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पीएम आवास के पास कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार की जवाबदेही की तरफ संकेत करते हुए कहा, हमें युवाओं और छात्रों के लिए इनके गुस्से से कहीं अधिक करने की जरूरत है। प्रधान का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कांग्रेस पार्टी समेत कई दलों के नेता और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं।

प्रियंका गांधी बोलीं- शिक्षा व्यवस्था को सुधारना होगा, धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मंडी मार्ग थाने से रिहा होने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। नीट के मुद्दे और छात्रों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया था। रिहाई के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।

उन्होंने कहा, “देश के बच्चों, जो हमारे देश का भविष्य हैं, उनकी बात सुनने में क्या दिक्कत है? उनकी मांग बिल्कुल जायज है। उनके प्रतिनिधि होने के नाते उनकी आवाज उठाना और उन्हें मजबूती देना हमारी जिम्मेदारी है। लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन करना एक मौलिक अधिकार है। जहां भी जरूरत होगी, हम अपनी आवाज उठाएंगे। हमारी मांग शुरू से ही स्पष्ट है। हमें टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना होगा।”

प्रियंका गांधी ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। संसद में इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए और छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए। ‘वंदे मातरम्’ का क्या मतलब है? अपनी मातृभूमि का सम्मान करना। हमारी मातृभूमि लोकतंत्र है। ये बच्चे कौन हैं? यही वे लोग हैं जिन्होंने हमें संसद में भेजा है। शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए विधेयक क्यों नहीं लाया जाता? अडानी-अंबानी के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए गए, लेकिन पूरे देश की शिक्षा पर सिर्फ 1.4 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए।”

प्रियंका गांधी अपने आवास पर पहुंची, पुलिस ने हिरासत से किया रिहा

वायनाड से सांसद और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। इसके बाद वो अपने आवास पर पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। यहां उनसे मिलने उनकी मां सोनिया गांधी भी पहुंची थीं।

हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के सदस्य और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छत्रसाल स्टेडियम से रवाना हुए। दिल्ली पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया है। लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे और दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कुछ विपक्षी नेताओं को कुछ देर पहले छत्रसाल स्टेडियम लाया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; दिल्ली रैली के लिए रेलवे ने ट्रेन देने से किया इंकार तो प्लान बदला, अब कांग्रेसी बस से दिल्ली कूच करेंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है.दरअसल, दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़…

    PROTEST; रायपुर की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ 28 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन

    0 जनता कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ उठाएगा आवाज रायपुर, रायपुर शहर में लगातार चरमराती सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर तथा नियमित साफ-सफाई के अभाव को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार