BJP; भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, किरण सिंह देव बोले-2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

 रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की ओर से दिए गए पुराने कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श किया। बैठक में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी संगठन में कसावट लाने को लेकर भी रायशुमारी की गई।

कोर ग्रुप की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि हमारे हर माह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाती है। इस बार की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी शामिल थे। इस बैठक में पिछले दिए गए कार्यों की समीक्षा और आने वाले कार्यों की रणनीति तैयार की गई है। पिछले कार्यक्रमों के पदाधिकारी और प्रभारियों से जानकारी ली गई है। बैठक में कई कार्यों की नई जिम्मेदारी भी दी गई है।

भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ की भी बैठक

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कल हमारे मोर्चा प्रकोष्ठ की भी बैठक बुलाई गई है। इसी क्रम में आने वाले समय में जिले के पदाधिकारियों की बैठक, मंडल, शक्ति केंद्र और फिर मन की बात के साथ बूथ स्थर तक की बैठक आयोजित की जाती है।

अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाएगी कांग्रेस

राहुल गांधी और विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दा पीआर कार्य रह नहीं गया है। कांग्रेस का पूरे देश से सफाया हो चुका है। कांग्रेस का किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर विश्वास नहीं है। पूरे देश में गलत वातावरण बनाना चाहती है। आप सदन की स्थिति देखिए, सदन बाधित कर दे रहे हैं, लेकिन देश की जनता इसे बहुत अच्छे से जानती है और देख भी रही है। कांग्रेस अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    PROTEST; राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसियों ने राजधानी में लोकभवन के सामने किया प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने मंगलवार (21 जुलाई) को लोकभवन के पास कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र