NEET; कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच बैठक खत्म! कुछ मांगों पर बनी बात, प्रधान के इस्तीफे पर कल देंगे जवाब

नईदिल्ली, सोनम वांगचुक की 26 दिन का अनशन खत्म होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं और सरकार के बीच बैठक हुई. यह बैठक दिल्ली के विट्ठल हाउस में आयोजित की गई. सरकार और सीजेपी के बीच 1 घंटे से ज्यादा बातचीत चली. इसमें सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और CJP की तरफ से सौरभ दास, आशुतोष रांका शामिल हुए.

सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया कि मंत्रियों के साथ  बैठक हुई. उन्‍होंने कहा कि सरकार को हमने अपनी बातें बता दी हैं. हालांकि इन सब बातों को सुनने के बाद सरकार की तरफ से आए प्रतिन‍िध‍ियों ने कल दोपहर तक का समय मांगा है.उन्‍होंने यह भी बताया कि सरकार ने हमारी दो मांगों को मान लिया है.

सीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे हटाने की मांग को मान लिया है. इसके साथ ही जिन बच्चों की जान गई है उनके मुआवजे पर भी सहमति जाहिर कर दी है.

प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं- सीजेपी

सीजेपी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हमने साफ कर द‍िया है कि प्रधान के इस्तीफे पर कोई भी समझौता नहीं हो सकता है. उन्हें इस्तीफा देना ही होगा. इसके बाद ही प्रदर्शन खत्म होगा. यही वजह है कि इस बात को लेकर सरकार ने सीजेपी से कल तक का समय मांगा है.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- कल फिर मिलेंगे

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बैठक लगभग 2 घंटे तक चली है. उनकी 3 मुख्य मांगें थीं और परीक्षाओं के लिए 5 सुधार के सुझाव थे. हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के बीच हुई चर्चा के बारे में उन्हें बताएंगे.

लंबी बातचीत और विभिन्न शर्तों पर सहमति बनने के बाद अनशन समाप्त

 वांगचुक ने X पर पोस्‍ट शेयर कर बताया कि केंद्रीय मंत्रियों तथा लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया. उन्होंने कहा कि यह फैसला लंबी बातचीत और विभिन्न शर्तों पर सहमति बनने के बाद लिया गया है. साथ ही उन्होंने देशभर के लोगों से किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहने और आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की. दूसरी तरफ, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोनम वांगचुक के इस कदम की सराहना करते हुए जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया. CJP शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को देशव्‍यापी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है.

CJP का विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने वांगचुक के अनशन समाप्त करने का स्वागत किया, लेकिन स्पष्ट किया कि उसका जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा. संगठन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जवाबदेही तय करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट पेपर लीक से जुड़े आत्महत्या पीड़ितों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमें वापस लेने की भी मांग दोहराई.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे से पहले कोई चर्चा नहीं – राहुल गांधी

सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया है, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन जंतर-मंतर पर लगातार जारी है. अभिजीत दिपके भी जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों के साथ मौजूद हैं. वहीं, राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफा देने तक वे किसी भी चर्चा में हिस्‍सा नहीं लेंगे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किरने रिजीजू ने कहा कि चर्चा हो. रिजीजू ने मुझसे कहा कि मैं अपने लोगों से ऐसा कहूं, लेकिन जब मैंने जवाब देना चाहा तो माइक छीन लिया गया. राहुल गांधी ने इसके साथ ही अपनी तीन मांगों के बारे में भी बताया – धर्मेंद्र प्रधान का इस्‍तीफा, छात्रों को जिसने मारा उसपर एक्‍शन और पीएम माफी मांगें.

छात्र आंदोलन के सपोर्ट में आया भारतीय किसान यूनियन

जंतर-मंतर पर जारी सीजेपी (CJP) के धरने को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों का भी समर्थन मिल गया है. सीजेपी के प्रवक्ता दीपक बालियान ने कहा कि ‘देश बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने उनके प्रदर्शन का समर्थन करने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे. बालियान ने कहा कि विभिन्न संगठनों के समर्थन से आंदोलन को और मजबूती मिलेगी तथा सरकार पर उनकी मांगों को स्वीकार करने का दबाव बढ़ेगा.

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं- उनके साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को परीक्षा के पेपर लीक होने को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से निपटने के केंद्र सरकार के तरीके की आलोचना की और आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था गहरे संकट का सामना कर रही है. कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर एक लेख शेयर किया, जिसमें पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, ‘मोदी सरकार बातचीत के बजाय अक्सर हिंसा का सहारा लेती है. किसानों से लेकर एक्टिविस्ट तक, यह पैटर्न साफ दिखता है. केंद्र सरकार ने न सिर्फ भारत के शिक्षा जगत को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि बिना किसी डर के काम करने, खुद को ही सही मानने और पूरी तरह असंवेदनशील होने की आदत भी बना ली है. भारत के छात्रों ने मोदी सरकार के दावों की असलियत उजागर कर दी है.’ सोनिया गांधी ने ‘शिक्षा व्यवस्था का पतन, युवा भारत का सदमा’ शीर्षक वाले अपने लेख में लिखा कि परीक्षा के पेपर लीक होने और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन पूरे देश में जोर पकड़ चुका है और उनकी मांगें जवाबदेही और सुधारों पर केंद्रित हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP PROTEST; धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा फैसला

    नई दिल्ली,  नीट परीक्षा विवाद और लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लंबे समय से विपक्ष और…

    RAILWAY; यात्री सुविधा नहीं , छत्तीसगढ से कोयला ढुलाई तेज करने ‘खरसिया-परमलकसा नई दोहरी रेल लाइन’ बनेगी कारगर

    0 बिलासपुर-रायपुर सेक्शन पर मालगाडी का दबाव कम करने की योजना के लिए भूमि अधिग्रहण जारी रायपुर, छत्तीसगढ से उद्योगपतियों को कोयला ढुलाई में गति लाने के लिए रेल मंत्रालय…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र