FD; सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मियों के परिजनों को मिलने वाले अतिरिक्त ब्याज लाभ पर रोक

राजनांदगांव,  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिलने वाले अतिरिक्त ब्याज लाभ पर रोक लगा दी गई है। नाबार्ड की आपत्ति के बाद बैंक प्रबंधन को इस तरह की एफडी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नियमों के उल्लंघन को लेकर बैंक पर एक लाख रुपए की पेनाल्टी भी लगाई गई है। आदेश आने के बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक प्रबंधन द्वारा एचडी बंद करा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में कार्यरत कर्मचारियों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में एफडी पर एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज का लाभ दिया जा रहा था। यह सुविधा कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को भी मिल रही थी। नाबार्ड ने निरीक्षण के दौरान इस व्यवस्था पर आपत्ति जताई, और इसे बैंकिंग नियमों के अनुरूप नहीं माना।

नाबार्ड के निर्देश के बाद बैंक प्रबंधन ने कर्मचारियों और उनके परिवारों के नाम से संचालित ऐसी एफडी को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की अतिरिक्त ब्याज सुविधा नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों के परिवार जनों को मिलने वाली यह सुविधा लंबे समय से चली आ रही थी, लेकिन नियामकीय आपत्ति के बाद अब इसमें बदलाव किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बैंकिंग नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UPI; 40 पैसे देने से मर नहीं जाओगे!, यूपीआई चार्ज पर नीति आयोग के VC का बयान, मच गया बवाल

    नईदिल्ली, देशभर में अब UPI को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जिसका ज्‍यादातर लोग व‍िरोध कर रहे हैं. यह बदलाव 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा…

    EPFO; पीएफ का अंशदान न जमा करने वाले संस्थानों पर ईपीएफओ ने की सख्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बहुत सारे ऐसे संस्थान चिन्हित हुए हैं जो अपने यहां के कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में अंशदान नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों पर कर्मचारी भविष्य…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर