CRIME; असामाजिक गतिविधियों से क्षुब्ध नारा के ग्रामीणों ने कसा शिकंजा, टेकारी में भी असामाजिक तत्वों पर नजर

रायपुर, शासन – प्रशासन से गुहार पर गुहार के बाद भी असामाजिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगने से जहां क्षुब्ध मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम नारा के ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर इस पर शिकंजा कसने  का सर्वसम्मत निर्णय लिया है। वहीं नजदीकी ग्राम टेकारी में ग्रामीण व्यवस्था के तहत इस पर रोक लगाने का निर्णय ले लिप्त तत्वों को इससे तौबा करने की आग्रह के बाद विध्नसंतोषी तत्वों  पर  गुपचुप तरीके से निगरानी रखा जा रहा है ।
  ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्रामों में असामाजिक तत्व हावी हो चले हैं । गुहार पर गुहार के बाद भी शासन – प्रशासन इस पर प्रभावी रोक लगा पाने में सफल नहीं हो पा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है । अवैध शराब व गांजा सहित नशीली गोलियां बिकने व जुआ की भी शिकायत क्षेत्र में है । छुटपुट चोरी की घटनाओं की भी शिकायत है । इन सब के मद्देनजर आक्रोशित क्षेत्र के कई ग्रामों के ग्रामीणों ने ग्रामीण व्यवस्था के तहत इस पर शिकंजा कसने का निर्णय ले इस पर अमल करना शुरू कर दिया है जिसमें ग्राम नारा व टेकारी भी शामिल हो गया है । बीते दिनों ग्राम नारा में हुये ग्रामीणों की बैठक में इन असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने का सर्वसम्मत निर्णय ले इन गतिविधियों में लिप्त पाये जाने वाले असामाजिक तत्वों को ग्रामीण व्यवस्था के तहत दंडित करने व लिप्त तत्वों की जानकारी देने वालों को समुचित पुरस्कार देने का भी निर्णय लिया है ।

बैठक में फसल बचाने हेतु कारगर व्यवस्था करने व ग्राम में किये गये अवैध कब्जों को भी हटाने का फैसला किया गया है । निर्णय के बाद फिलहाल ग्राम में असामाजिक तत्वों के‌ दुबक जाने की जानकारी ग्रामवासी देते हैं । इधर ग्राम टेकारी में बीते माह आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने व  सार्वजनिक स्थलों में पीने -पिलाने पर प्रतिबंध का निर्णय ले लिप्त तत्वों को स्वेच्छा से तौबा कर लेने का आग्रह किया था व दूकानों से पियक्कड़ों को सरलता से पानी पाऊच व‌ डिस्पोजल गिलास मिलने से सार्वजनिक स्थलों में पीने -पिलाने का माहौल बने रहने की हालात को देखते हुये दूकानदारों से सिर्फ उनके सामने ही पानी व कोल्डड्रिंक पीने वालों को इन्हें मुहैय्या कराने का अनुरोध किया था । ग्रामीणों के अनुसार इस अनुरोध का असर तो हुआ है पर अपेक्षित नहीं । अभी भी करीबन 30 प्रतिशत सुधार बाकी है ।

ग्रामीणों के अनुसार अभी भी मुट्ठी में गिने जाने लायक विध्नसंतोषी तत्व जहां चोरी – छिपे शराब व गांजा ला गुपचुप तरीके से पियक्कड़ों को उपलब्ध करा रहे हैं वहीं कतिपय पियक्कड़ चोरी – छिपे खेल मैदान , तालाब पार , सहकारी गोदाम व दुकानों के ओट में पीने -पिलाने का दौर जारी रखे हुये हैं वहीं कतिपय दूकानदार चोरी – छिपे इन्हें पानी पाऊच व  डिस्पोजल उपलब्ध करा रहे हैं । इनके अनुसार इन सभी गतिविधियों की जानकारी ग्राम प्रमुखों को दी जा रही है और वे ग्रामीण व्यवस्था के साथ – साथ आबकारी व पुलिसिया कार्यवाही कराने उचित मौके की तलाश में हैं । ग्रामीणों के अनुसार आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भानसोज व खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खौली व‌ मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया में खुले आम अवैध शराब बिक्री होने से असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने वाले इन ग्रामों सहित नजदीकी ग्राम अमेरी व संकरी का वातावरण अशांत बना रहता है ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED;पीएससी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने विशेष PMLA कोर्ट में मामले से जुड़ी चार्जशीट पेश कर दी है।…

    LIQUOR; महुआ शराब से दो लोगों की मौत, पिताईपाली में मातम, शराब की अवैध बिक्री पर सवाल

    महासमुंद, मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना तहसील क्षेत्र के पिताईपाली गांव में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर