BJP ; ‘भाजपा मंडल के साथ अन्याय नहीं होगा’, डोंगरगढ़ भाजपा विवाद पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का आश्वासन

राजनांदगांव,  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ भाजपा मंडल को भंग किए जाने के फैसले के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। मंडल के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले और फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। उनका कहना था कि मंडल की कोई गलती नहीं थी, फिर भी बिना विश्वास में लिए उसे भंग कर दिया गया। डॉ. रमन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा और संगठन के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे स्पीकर हाउस

जानकारी के अनुसार डोंगरगढ मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष, पार्षदों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शाम करीब 5 बजे स्पीकर हाउस पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर संगठन के फैसले पर अपनी नाराजगी जताई।

‘मंडल की गलती नहीं, फिर कार्रवाई क्यों?’

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि डोंगरगढ़ में आंतरिक विवाद के चलते पांच नेताओं को पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। ऐसे में पूरे मंडल को भंग करना उचित नहीं है। उनका कहना था कि मंडल को बिना कोई कारण बताए और स्थानीय पदाधिकारियों को विश्वास में लिए बिना भंग कर दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से डोंगरगढ़ भाजपा मंडल को दोबारा बहाल कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संगठन के इस फैसले से जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हुआ है। उन्होंने संगठन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

डॉ. रमन सिंह बोले-चर्चा करेंगे

मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी पदाधिकारियों की बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि डोंगरगढ़ मंडल के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे संगठन के वरिष्ठ नेताओं अजय जमवाल और पवन साय से इस विषय पर चर्चा करेंगे। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि डोंगरगढ़ से 10-15 प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनका पक्ष विस्तार से सुना जाएगा, जिसके बाद संगठन स्तर पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।

लंबे समय से चल रहा है विवाद

गौरतलब है कि डोंगरगढ भाजपा में पिछले कुछ समय से अंदरूनी खींचतान और सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। इसी विवाद के बाद पार्टी ने पांच नेताओं को निष्कासित कर दिया था। इसके बाद संगठन ने डोंगरगढ़ मंडल को भी भंग करने का फैसला लिया, जिसका अब स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुलकर विरोध कर रहे हैं। अब सभी की नजर संगठन के अगले फैसले पर है कि डोंगरगढ़ मंडल को दोबारा बहाल किया जाता है या नहीं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा