POLITICS;डॉ. महंत का आरोप- धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया

रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो कहानी सुनाई, वह तथ्यों पर नहीं, बल्कि सफ़ेद झूठ पर आधारित है। विजय शर्मा ने कहा कि “एक जज साहब ने कुछ शब्द लिख दिए, उसके कारण हमारे शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो गया।” यह बयान न केवल सच्चाई से परे है, बल्कि करोड़ों छात्रों के संघर्ष का भी अपमान है।

डॉ. महंत ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान किसी जज की टिप्पणी से नहीं गए। उन्हें इसलिए जाना पड़ा क्योंकि NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, संगठित भ्रष्टाचार, परीक्षा माफिया और सरकारी संरक्षण में पनपी अव्यवस्था ने पूरे देश का विश्वास तोड़ दिया था। लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा, परिवार सड़क पर उतरे, देशव्यापी जनाक्रोश पैदा हुआ और सरकार को आखिरकार अपने शिक्षा मंत्री की बलि देनी पड़ी। यह कहना कि एक जज के कुछ शब्दों से मंत्री का इस्तीफा हो गया, भाजपा द्वारा अपने ही भ्रष्ट और विफल तंत्र को बचाने के लिए गढ़ा गया नया झूठ है।

डॉ. महंत ने कहा कि जिस टिप्पणी का हवाला विजय शर्मा दे रहे हैं, वह भी उनके दावे को साबित नहीं करती। छात्र जंतर-मंतर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ आंदोलन नहीं कर रहे थे। उनका निशाना शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार, पेपर लीक और मोदी सरकार की जवाबदेही थी। मुख्य न्यायाधीश के “कॉकरोच” शब्द के जवाब में छात्रों ने व्यंग्य में अपने आंदोलन का नाम “कॉकरोच जनता पार्टी” रख लिया था। उन्होंने न्यायपालिका के खिलाफ आंदोलन नहीं किया, बल्कि उसी शब्द को प्रतिरोध का प्रतीक बना दिया। विजय शर्मा इतिहास को तोड़-मरोड़कर यह दिखाना चाहते हैं कि मंत्री को जनता ने नहीं, जज ने हटाया। देश का युवा इस झूठ को अच्छी तरह समझता है।

डॉ. महंत ने कहा कि कल उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय शर्मा ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि “राहुल गांधी बोल रहे हैं कि गोली चला दी गई, इस बात को प्रमाणित कर दें।” अब विजय शर्मा पहले यह बताएं कि क्या वे अपनी ही सरकार के रिकॉर्ड पर भरोसा करते हैं? सूचना के अधिकार के तहत दिल्ली के सरकारी अस्पतालों ने लिखित रूप से बताया है कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज किया गया। पहले पुलिस ने पैलेट चलाने से इनकार किया, बाद में संसद मार्ग थाने की जनरल डायरी में भी रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा एंटी-रायट गन से राउंड फायर किए जाने का उल्लेख सामने आया। अब विजय शर्मा स्पष्ट करें कि क्या सरकारी अस्पताल झूठ बोल रहे हैं? क्या दिल्ली के थाने के सरकारी रिकॉर्ड झूठे हैं?

डॉ. महंत ने कहा कि विजय शर्मा की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस विरोधाभासों से भरी हुई थी। एक तरफ वे कहते हैं कि “युवाओं का विरोध स्वागत योग्य है”, दूसरी तरफ उसी आंदोलन को राहुल गांधी से जोड़कर “अराजकता फैलाने की साजिश”, “युवाओं को भड़काने” और “नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे हालात” की भाषा बोलते हैं। भाजपा पहले छात्रों को देशद्रोही बताती रही, फिर उन्हें अराजकतावादी कहा, फिर उनके ऊपर स्याही फेंकी गई, उनके साथ बदसलूकी हुई और अब जब पूरे देश का माहौल बदल गया है तो वही भाजपा कह रही है कि युवाओं का विरोध स्वागत योग्य था। यह बदलाव संवेदनशीलता का नहीं, राजनीतिक डर का प्रमाण है। डॉ. महंत ने कहा कि भाजपा को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने नेताओं और वैचारिक सहयोगियों की भाषा पर जवाब देना चाहिए। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इन्हीं आंदोलनकारी युवाओं और विशेष रूप से युवा महिलाओं को “जेनरेशन गटर” कहकर अपमानित किया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा