CBI; रिश्वत लेते रायपुर से रेलवे अफसर गिरफ्तार… तलाशी में मिले 77 लाख रुपए और सोना, बिचौलिया भी धराया

रायपुर. सीबीआई ने रायपुर रेल मंडल के पीपी यार्ड में दबिश देकर यहां से सीनियर डीएमई अनमोल उके को गिरफ्तार किया है. सीबीआई को तलाशी के दौरान आरोपी अधिकारी के पास से 77 लाख रुपए कैश और बड़ी मात्रा में सोना मिला है.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर), भिलाई में पदस्थ भारतीय रेलवे यांत्रिक अभियंता सेवा (आईआरएसएमई) के अधिकारी और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीएमई) को गिरफ्तार किया है. मामले में एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया है.

सीबीआई के अनुसार, 13 अगस्त को दर्ज मामले में आरोप है कि वरिष्ठ डीएमई ने शिकायतकर्ता के लंबित बिलों को मंजूरी देने के एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. बातचीत के बाद वह 1 लाख रुपए लेने पर सहमत हुआ. इसके बाद सीबीआई ने 13 अगस्त को जाल बिछाया. कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए एक बिचौलिए के माध्यम से स्वीकार किए. बिचौलिए ने अधिकारी के निर्देश पर शिकायतकर्ता से रकम ली थी.

रिश्वत की रकम लेने के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी और बिचौलिए को पकड़ लिया. इसके बाद रायपुर और भिलाई स्थित आरोपी अधिकारी के आवास तथा कार्यालय परिसरों की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान करीब 77 लाख रुपए नकद और लगभग 14 लाख रुपए मूल्य के आभूषण बरामद किए गए. सीबीआई ने वरिष्ठ डीएमई और बिचौलिए को 14 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया. न्यायालय ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; छत्तीसगढ़ की बेटियों को अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, ‘सरगना चाची’ समेत 5 गिरफ्तार, तीन बच्चियां बरामद

    लखनऊ , यूपी के अलीगढ़ में पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. जो बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों को पढ़ाई-लिखाई और आर्थिक मदद…

    COURT; प्रेमी को उम्रकैद की सजा, होम थिएटर में बम लगाकर दिया तोहफा, ब्लास्ट में 2 लोगों की हुई थी मौत

    दुर्ग, कबीरधाम जिले के बहुचर्चित होम थिएटर ब्लास्ट कांड में अदालत ने आरोपी सरजू उर्फ संजू मरकाम को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. करीब तीन साल पहले…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार