INDEPENDENCE DAY; ‘लाल आतंक’ से मिली आजादी, बस्तर के 92 गांवों में आजादी के बाद पहली बार फहराया तिरंगा

जगदलपुर, आज देशभर में 80वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. वहीं आजादी के बाद बस्तर के उन सुदूर और दुर्गम गांवों में भी इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा पूरे सम्मान और गर्व के साथ फहराया गया. जहां चार दशकों तक नक्सली हिंसा के कारण राष्ट्रीय पर्व मनाना भी चुनौती बना हुआ था. इस साल बस्तर संभाग के 92 गांवों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस का सार्वजनिक आयोजन हुआ. इनमें बीजापुर के 33, सुकमा के 50 और नारायणपुर के 9 गांव शामिल हैं. यह केवल ध्वजारोहण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भय और हिंसा से निकलकर लोकतंत्र, विकास और सामान्य जीवन की ओर लौटते बस्तर की नई शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है.

बस्तर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

वहीं नारायणपुर से तिरंगा यात्रा की शुरूआत हुई थी. काफिला दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर होते हुए आज कर्रेगुट्टा पहुंचा. कभी माओवादियों के बेहद सुरक्षित ठिकाने रहे इन इलाकों में आज तिरंगा शान से लहरा रहा है. बस्तर तिरंगा यात्रा का ताड़ापाला FOB में भव्य समापन हुआ. इस यात्रा में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री, सांसद बस्तर, आईजी, बीजापुर प्रशासन, पुलिस, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए.

ताड़ापाला FOB में गृहमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा

करीब चार दशक तक हिंसा और खौफ का पर्याय रहे इस क्षेत्र में आज भारत का तिरंगा लहरा रहा है. ताड़ापाला FOB में गृहमंत्री विजय शर्मा ने फ्लैग होस्टिंग के साथ यात्रा का समापन किया. उनके चेहरे की चमक इस बदलाव और जीत की गवाही दे रही थी. इस मौके पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “यह जीत जवानों, पुलिस, प्रशासन और बस्तर के हर नागरिक की जीत है. माओवाद के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन अब बस्तर में डर नहीं, उम्मीद और शांति है” चार दशक का दर्द अपनी जगह है, लेकिन आज बस्तर के इन इलाकों में एक नई तस्वीर दिखाई दे रही है- जहां कभी बंदूक का खौफ था, वहां तिरंगा है… जहां डर था, वहां उम्मीद है… और जहां गुलामी का सन्नाटा था, वहां पहली बार आजादी उतर आई है.

गौरना-मनकेली में पहली बार लहराया तिरंगा

बीजापुर जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर गौरना-मनकेली कभी माओवादियों की आर्थिक राजधानी माना जाता था. 2019 तक यहां काले झंडे का खौफ था. 2024 में सीआरपीएफ की तैनाती के बाद हालात बदले. कार्रवाई, सरेंडर और गिरफ्तारियों के बीच माओवाद का प्रभाव कमजोर हुआ लेकिन फिर भी ग्रामीण तिरंगा फहराने के पहले से लेकर फहराए जाने के बाद भी डरे सहमे रहा करते थे और आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार यहां के ग्रामीण बेखौफ और पूरे जोश के साथ तिरंगे को सम्मान देकर खुश नज़र आ रहे हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; धान खरीदी पंजीयन को लेकर भ्रम दूर , मुख्यमंत्री माझी की घोषणा से किसानों को मिली बड़ी राहत

    भुवनेश्वर, ओडिशा के किसानों के लिए धान खरीदी पंजीयन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्पष्ट शब्दों…

    ID; स्वतंत्रता दिवस पर CM साय के बड़े ऐलान- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ , अग्निवीरों को 10% आरक्षण से AI मिशन तक

     रायपुर, देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार