BJP; नितिन नवीन की टीम का ऐलान, सांसद रुपकुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी

नईदिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍ितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर द‍िया है. यह ऐलान अध्‍यक्ष बनने के करीब 7 महीने बाद किया गया है. खास बात यह है कि स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाईं गईं हैं. छत्तीसगढ की सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्‍य प्रदेश से पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा को भी राष्‍ट्रीय कार्यकार‍िणी में जगह मिली है.

बीजेपी ने अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्‍यान में रखते हुए किया है. यूपी-पंजाब जैसे राज्यों से नेताओं को जगह दी गई है. इसके अलावा महिलाओं को भी लिस्ट में जगह दी गई है. नितिन नबीन की टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी जगह मिली है. उन्हें राजेश अग्रवाल की जगह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राजेश मंगल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है.

इन बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी

नितिन नवीन की टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. जिसमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर शामिल हैं. इसके अलावा पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

बनाए गए 8 राष्ट्रीय महामंत्री

नितिन नवीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं. जिसमें महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, दिल्ली से सुनील बंसल, त्रिपुरा से बिप्लव कुमार देब, उत्तर प्रदेश से स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश से गजेंद्र पटेल, राजस्थान से सतीश पूनिया, उत्तर प्रदेश से हरीश द्विवेदी और हरियाणा से संजय भाटिया का नाम शामिल है. इसके अलावा बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया है. वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. बीजेपी की नई टीम में संगठन से जुड़े अहम पदों पर ये नेता जिम्मेदारी संभालेंगे:

राष्ट्रीय महासचिव (संगठन): बी.एल. संतोष – दिल्ली
राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन): शिवप्रकाश – मुंबई
राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन): सौदान सिंह – चंडीगढ़

राष्ट्रीय महासचिव (महामंत्री):
विनोद तावड़े – महाराष्ट्र
सुनील बंसल – दिल्ली
बिप्लब कुमार देब – त्रिपुरा
स्मृति ईरानी – उत्तर प्रदेश
डॉ. सतीश पूनिया – राजस्थान
गजेंद्र पटेल – मध्य प्रदेश
हरीश द्विवेदी – उत्तर प्रदेश
संजय भाटिया – हरियाणा

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
राजस्थान से वसुंधरा राजे
उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत
आंध्र प्रदेश से राम माधव
ओडिशा से बैजयंत पांडा
आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी
उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा
गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
महाराष्ट्र की डॉ. भारती पवार
पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल
मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्य
कर्नाटक से से प्रो. एम. नागराजा
उत्तर प्रदेश के प्रो. तारिक मंसूर
पश्चिम बंगाल से डॉ. मधुचंद्र

बीजेपी की नई टीम में राष्ट्रीय मंत्री
बीजेपी की नई टीम में 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं. इनमें अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है.
कविता पाटीदार – मध्य प्रदेश
के. सुरेंद्रन – केरल
डॉ. भोला सिंह – उत्तर प्रदेश
डॉ. प्रदीप वर्मा – झारखंड
जगदीश ईश्वरभाई पटेल – गुजरात
डॉ. संदीप पाठक – दिल्ली
फांगनोन कोन्याक – नागालैंड
संगीता यादव – उत्तर प्रदेश
अनिल एंटनी – केरल
डॉ. एम. वेंकटेशन – तमिलनाडु
मनोज टिग्गा – पश्चिम बंगाल
सिद्धार्थ शंभु – बिहार
डॉ. स्वदेश सिंह – दिल्ली
मृगांका देव बर्मन – असम
रोहन गुप्ता – गुजरात
जय प्रकाश – दिल्ली

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
पीयूष गोयल – महाराष्ट्र

राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष
राजेश मंगल – राजस्थान
यानी नई टीम में संगठन और राज्यों के बीच तालमेल को मजबूत करने पर खास जोर दिया गया है.

नितिन नवीन ने दी बधाई

नितिन नवीन सोशल मीडिया पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; छत्तीसगढ़ के BJP कार्यकर्ता का बेटा कभी था अरविंद केजरीवाल का खास, अब नितिन की टीम में मिला बड़ा ओहदा

    रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है. इस नई टीम में कई बड़े बदलाव देखने…

    POLITICS; पति से अमीर हैं भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रुप कुमारी चौधरी

    रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति से ताल्लुक रखने…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार