POLITICS; पति से अमीर हैं भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रुप कुमारी चौधरी

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति से ताल्लुक रखने वालीं और महासमुंद लोकसभा सीट से सांसद रूप कुमारी चौधरी को एक बहुत बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.

लेकिन क्या आप जानते है कि रूप कुमारी चौधरी अपने पति ओम प्रकाश चौधरी से अमीर है ? रूप कुमारी की कुल संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपए है और उन पर 21 लाख की देनदारी है. उनकी आय का दूसरा साधन किसानी और पेंशन है. इसके अलावा, उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. 2024 में चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ पत्र में उन्होंने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक पति से करीब 42.90 लाख रुपए की अधिक संपत्ति है.

रूप कुमारी की गिनती छत्तीसगढ़ की कद्दावर और सक्रिय महिला नेत्रियों में होती है. उनका राजनीतिक और सांगठनिक सफर काफी लंबा और संघर्षपूर्ण रहा है. उन्होंने वर्ष 2005 में राजनीति में कदम रखा और सरायपाली से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं. इस दौरान उन्होंने सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली. वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें बसना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, जहां उन्होंने शानदार जीत दर्ज कर पहली बार छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रवेश किया था. पार्टी संगठन में उन्हें विभिन्न दायित्व मिले. वह महासमुंद से बीजेपी की जिला अध्यक्ष रहने के साथ-साथ प्रदेश कार्यकारिणी में भी सक्रिय रहीं.

वर्ष 2024 के आम चुनावों में बीजेपी ने उन्हें महासमुंद संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था, जहां उन्होंने कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर संसद (लोकसभा) तक का सफर तय किया. अब राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा की कमान मिलने से छत्तीसगढ़ की एक महिला नेत्री को राष्ट्रीय राजनीति में एक नई और बड़ी पहचान मिली है. वे आरएसएस से भी जुड़ी हुई हैं.

लोकसभा तक पहुंचना आसान नहीं था

छत्तीसगढ़ की महासमुंद सीट प्रदेश की सबसे पुरानी सीटों में गिनी जाती है. कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली इस सीट से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी को जीत मिली थी. उनके सामने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू चुनावी मैदान में थे. उन्होंने कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 1,45,456 वोट से हरा दिया. बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी को 7,03,659 वोट हासिल हुए हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार को यहां से 5,58,203 वोट मिले थे.

महिलाओं के सम्मान और संरक्षण के लिए मजबूती से करेंगी काम

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद रूप कुमारी चौधरी भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय स्थित स्मृति मंदिर पहुंचकर दिवंगत भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि दी और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के सम्मान, अधिकार और संरक्षण के लिए मजबूती से काम करेंगी। उन्होंने कहा कि आधी आबादी महिलाओं की है, इसलिए महिलाओं को बराबरी का अधिकार, सम्मान और सुरक्षा दिलाने के लिए संगठन के स्तर पर लगातार प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से भाजपा में महिलाओं की उपेक्षा के आरोपों पर रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाती है तो लगाती रहे, पहले वह अपनी पार्टी में देखे कि महिलाओं के साथ किस तरह की उपेक्षा होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन की मजबूत व्यवस्था है और वह वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम करते हुए जमीनी स्तर तक संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा