ईडी ने होटल और शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को किया गिरफ्तार; स्‍पेशल कोर्ट में किया पेश

रायपुर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज भिलाई के होटल और पुराने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। उस पर शराब घोटाले के साथ ही ड्रॉन केमरे से ईडी की जासूसी करने का आरोप है।

इससे पहले शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की चार दिन की रिमांड पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए पांच दिन की रिमांड बढ़ा दी है। अनवर ने कोर्ट में ईडी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

इधर, ईडी ने होटल कारोबारी नीतीश पुरोहित को भी कोर्ट में पेश किया। जहां पुरोहित की तबीयत बिड़गने पर कोर्ट ने अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। होटल गिरिराज के संचालक पुरोहित को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।

अनवर ढेबर के वकील राहुल त्यागी ने मीडिया को बताया कि कोर्ट में न्यायाधीश के सामने अनवर ने कहा कि ईडी लगातार प्रताड़ित कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार का नाम लेने का दबाव बना रही है। पूछताछ के दौरान जानवर से ज्यादा खराब व्यवहार किया जा रहा है। कोर्ट ने अनवर के वकीलों को रोजाना 15 मिनट मुलाकात करने की अनुमति दी है। गौरतलब है कि ईडी ने अनवर ढेबर को शनिवार को गिरफ्तार किया था

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा