आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालयों में व्याख्यता सहित अन्य पदों पर संविदा भर्ती के लिए 20 मई तक आवेदन

रायपुर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत रायपुर जिला के भरत देवांगन उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गोगांव, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तिलक नगर गुढ़ियारी, निवेदिता अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गुरुनानक चौक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर के लिए व्याख्याता, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, सहा. शिक्षक एवं ग्रंथपाल के संविदा पदों पर भर्ती की जायेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने बताया कि इच्छुक आवेदकों से  20 मई शाम 5 बजे तक सीधे स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, एन.एच.एम.एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड़ 492015 के पते पर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। रिक्त पदों की संख्या भर्ती नियम और शर्ते आदि एवं आवेदन पत्र प्रारूप वेबसाईट https://raipur.gov.in/ देखे एवं डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जावेगा।

  • Related Posts

    POSH; विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क करियर मार्गदर्शन एवं POSH जागरूकता का लाभ, माना कालेज में कार्यक्रम शुरु

    0 नवीन शासकीय महाविद्यालय, माना एवं ब्रीविक इंटरनेशनल एजुकेशन एकेडमी की संयुक्त पहल रायपुर, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवीन शासकीय…

    EXAM; हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। मंडल…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत