CRICKET; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, द्रविड़-सहवाग के बेटे को मिली जगह

नईदिल्ली, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन-डे मैच के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को भारत दौरे पर आना है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच और 2 मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे. इन दोनों सीरीज के लिए मेंस सिलेक्शन कमेटी ने भारतीय अंडर-19 टीमों का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि भारतीय दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को वनडे स्क्वॉड में जगह मिली है.

लक्ष्य-यशबर्धन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बोर्ड ने वन-डे मैचों की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी हैं, जबकि उपकप्तानी का जिम्मेदारी यशबर्धन चौहान को मिली है. इसके अलावा मल्टी-डे मुकबलों में लक्ष्य और यशबर्धन के बीच जिम्मेदारियों को बदल दिया है. मल्टी-डे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी यशबर्धन चौहान करते नजर आएंगे. वहीं, लक्ष्य उपकप्तानी की भूमिका में नजर आएंगे.

सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिला मौका

वन-डे मैचों के लिए चुनी गई भारतीय अंडर-19 स्क्वॉड में भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटों को भी मौका मिला है.चयनकर्ताओं ने सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर भरोसा जताते हुए दोनों को टीम में शामिल किया है. अन्वय को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है. बता दें, इन दोनों खिलाड़ियों को मल्टी डे मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है.

कब और कहां खेले जाएंगे मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का आगाज 18 सितंबर से होगा, जिसका आखिरी मुकाबला 23 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों वन-डे मुकाबले राजकोट में खेले जाएंगे. इसके अलावा 2 मल्टी-डे मैच 27 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. मल्टी-डे मैच का पहला मुकाबला 27 से 30 सितंबर के बीच राजकोट में खेला जाएगा.जबकि दूसरा मल्टी-डे मैच 5 से 8 अक्तूबर के बीच अहमदाबाद के B ग्राउंड में खेला जाएगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; बॉलर और कीपर के नसीब में कम होता है कप्तान बनना!

    क्या क्रिकेट केवल बैट्समैन का ही खेल है या बॉलर और विकेट कीपर भी मायने रखते है? मैदान के भीतर ये बात सही लगती है लेकिन जब टीम के नेतृत्व…

    HOCKEY; टीमों की अगुवाई करेंगे हॉकी ओलंपियन्स,अजय कुमार, अजितेश राय, मोहम्मद रियाज, देवेश चौहान, राजेन्दर सिंह जूनियर और रजनीश मिश्रा होंगे टीमों के मुख्य प्रशिक्षक

    0 सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क ,लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार पर रायपुर., रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा