SCHOOL; 10 साल से लंबित प्रधान पाठक पदोन्नति की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे सैकड़ों शिक्षक, एक सप्ताह में प्राविधिक सूची जारी करने का मिला आश्वासन

रायपुर, रायपुर संभाग के सैकड़ों मिडिल स्कूल शिक्षक आज मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पद पर पिछले लगभग 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे। शिक्षकों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) कार्यालय और रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय पहुंचकर पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने की मांग को लेकर अधिकारियों से सार्थक चर्चा की।

शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने पदोन्नति समिति के अध्यक्ष एवं उप संचालक हिमांशु भारती से मुलाकात की। हिमांशु भारती ने स्पष्ट किया कि DPI स्तर से पदोन्नति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अब आगे की पदोन्नति प्रक्रिया संयुक्त संचालक स्तर से की जानी है।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव से मुलाकात की। संयुक्त संचालक ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि लगभग एक सप्ताह के भीतर प्राविधिक सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद पदोन्नति की आगामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

शिक्षा मंत्री से मुलाकात नहीं, OSD ने सुनी मांग

शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मुलाकात के लिए भी पहुंचा, हालांकि मंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं हो सकी। प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात उनके OSD अंकित चौहान से हुई। OSD ने शिक्षकों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक निर्देश दिए जाने की बात कही। वहीं DPI रघुवंशी से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात नहीं हो सकी। 

पदोन्नति प्रक्रिया में देरी को लेकर शिक्षकों में नाराजगी

शिक्षकों ने अधिकारियों के समक्ष चिंता जताई कि रायपुर संभाग में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पदोन्नति की प्रक्रिया लंबे समय से अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रही है। लगभग 10 वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे पात्र शिक्षकों में लगातार हो रही देरी को लेकर नाराजगी है। शिक्षकों का कहना है कि अन्य संभागों में पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ने के बावजूद रायपुर संभाग में लगातार विलंब हो रहा है। उन्होंने मांग की कि अब किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न की जाए और वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को समय-सीमा में पूरा किया जाए।

अधिकारियों के आश्वासन से जगी उम्मीद

अधिकारियों के साथ हुई मुलाकात और चर्चा को शिक्षकों ने सकारात्मक एवं आशाजनक बताया। उप संचालक हिमांशु भारती द्वारा DPI स्तर से दिशा-निर्देश जारी होने की जानकारी और संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव द्वारा एक सप्ताह में प्राविधिक सूची जारी करने के आश्वासन से शिक्षकों में नई उम्मीद जगी है।

शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति केवल पद प्राप्त करने का विषय नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा, वरिष्ठता एवं पात्रता के अनुरूप शिक्षकों को उनका अधिकार दिलाने का विषय है। सैकड़ों शिक्षकों की एकजुटता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि वे अपनी वर्षों पुरानी मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मजबूती से उठाते रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से खगेश पटेल, खुगेश्वर साहू, नील ध्रुव, ज्ञान चंद्र साहू, गौरीशंकर पटेल, श्रवण प्रधान, जीतेन्द्र साहू, अम्बिका सिन्हा, किरण सोनी, हेमंत साहू, मिकेश साहू, मुकेश साहू, भीखम साहू, नुटेश साहू, विनय साहू, धनेश साहू, पवन साहू एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, पीपीपी मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन

    रायपुर, रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब एक नए और आकर्षक स्वरूप में पुनर्विकसित किया जाएगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान वन…

    CGHB; अनुबंध शर्तों के उल्लंघन पर प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात

    0 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, कर्मचारियों के वेतन से अनुचित कटौती और कम भुगतान की शिकायत जांच में हुई प्रमाणित* रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती