CGSPC; चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस,अधीक्षण अभियंता की रिपोर्ट में रीडिंग में हुई गलती का खुलासा

0 डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग की कराई गंभीरता से जांच

अंबिकापुर, सरगुजा के बैकुंठपुर में स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग में अंतर होने की जानकारी को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने गंभीरता से लिया और तत्काल इस मामले की अधीक्षण अभियंता से जांच कराई। जांच में पुष्टि हुई कि स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग में किसी तरह का अंतर नहीं है। बैकुंठपुर के कनिष्ठ अभियंता को इस मामले में नोटिस जारी कर दिया गया है।

डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता यशवंत सिलेदार ने बताया कि स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग में किसी तरह का अंतर नहीं है। दोनों की रीडिंग शत-प्रतिशत सही है। बैकुंठपुर के जेई व्दारा जारी किये गए पत्र पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच अधीक्षण अभियंता बैकुंठपुर से कराई गई। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि बैकुंठपुर की उपभोक्ता भावना गुप्ता ने आवेदन देकर अपने घर में चेक मीटर लगाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद उनके घर में 27 जुलाई को चेक मीटर लगाया गया।

चेक मीटर लगाते समय स्मार्ट मीटर की रीडिंग 5374 यूनिट तथा चेक मीटर की रीडिंग 2474 थी। 7 अगस्त 2026 को स्मार्ट मीटर की रीडिंग बढ़कर 5676 और चेक मीटर की रीडिंग 2777 दर्ज हुई। इस प्रकार 10 दिन की अवधि में स्मार्ट मीटर पर खपत 302 यूनिट, जबकि चेक मीटर की खपत 303 यूनिट रही।

रीडिंग लेते समय इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई थी, जिससे सारे तथ्य स्पष्ट हो गए। दरअसल रीडिंग लेने में चेक मीटर की रीडिंग लेते समय त्रुटि की गई थी। चेक मीटर में खपत दर्ज करने के पहले पुश बटन दबा कर देखा जाता है, जिसमें अधिकतम मांग, बिलिंग महीने का चक्र पूरा होने पर खपत और रीडिंग लेने की तिथि की खपत दिखाई देती है। 7 अगस्त की रीडिंग लेने के बजाय कनिष्ठ अभियंता द्वारा 31 जुलाई की रीडिंग दर्ज की गई ।इस गलती के कारण रीडिंग का सही आकलन नहीं हुआ । इसके लिए जेई को नोटिस जारी कर दिया गया है।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि भौतिक मीटर रीडिंग, दोनों मीटरों द्वारा दर्ज खपत तथा वीडियो रिकॉर्डिंग के परीक्षण के आधार पर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की विसंगति स्थापित नहीं होती है। दोनों मीटरों द्वारा दर्ज खपत में पाया गया एक यूनिट का अंतर सीमा के भीतर है तथा इससे मीटर रीडिंग में किसी प्रकार की असामान्यता का संकेत नहीं मिलता। रीडिंग लेने में त्रुटि के लिए कनिष्ठ अभियंता को नोटिस जारी किया गया है ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER;  राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर

    रायपुर, राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदाराें को इधर से उधर किया गया है। इसका आदेश आज राजस्व विभाग ने…

    CABINET; स्टार्टअप और NIPUN मिशन को मंजूरी, NSTI की होगी स्थापना के साथ साय सरकार के 5 बड़े फैसले

    रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 9 सितंबर को मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 5 बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं. युवाओं के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी