CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई घंटे लगे. पुलिस की ये कार्रवाई खैर लकड़ी के अवैध परिवन और फर्जी एनओसी से जुड़ी हुई है. पुलिस ने कार्रवाई व्यापारी मनीष अग्रवाल के ग्राम मुड़पार, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मकान पर की. महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि नोटों के बंडल जो मकान से बरामद किए गए हैं, वो सभी बंडल 500 नोटों के हैं. पुलिस के मुताबिक मौके से कुल 162 बंडल 500 के नोटों के मिले हैं.

महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा, ”यह कार्रवाई खैर लकड़ी के अवैध परिवहन के लिए फर्जी एनओसी तैयार कर उसके इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच के दौरान की गई है. इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के आवेदन पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 172/2026 दर्ज किया गया है. प्रकरण में 23,350 किलोग्राम खैर लकड़ी के अवैध परिवहन के लिए एनओसी में कूटरचना और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की जा रही है.”

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के मुताबिक, ”जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी मनीष अग्रवाल के मुड़पार स्थित मकान की तलाशी के लिए न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया गया था. इसके बाद महासमुंद पुलिस की टीम ने 7 सितंबर को मकान में तलाशी ली. तलाशी के दौरान केयरटेकर और गवाहों की मौजूदगी में एक थैला बरामद हुआ, जिसमें 500 रुपये के नोटों की 162 गड्डियां रखी मिली.

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस बरामद 81 लाख की रकम को अपराध से अर्जित संपत्ति के रूप में मानते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत कार्रवाई कर रही है. इसके लिए रकम की विधिवत कुर्की के लिए न्यायालय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है. जांच अधिकारी का कहना है कि कार्रवाई का मकसद आरोपी को अपराध से अर्जित आर्थिक लाभ से वंचित करना है.

भारतीय वन अधिनियम, आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज

पुलिस के मुताबिक मामले में बीएनएस, भारतीय वन अधिनियम और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. वहीं, पुलिस की ओर से फर्जी दस्तावेज, खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और इससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की भी जांच जारी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    COURT;  बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को अंतिम सांस तक उम्रकैद, ऐसा कृत्य करने वाला किसी भी उदारता का पात्र नहीं

     रायपुर, अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है. न्यायाधीश विनय प्रधान…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी