WILD LIFE; दहशत फैलाने वाले तेंदुए का वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, ले गए भोरमदेव अभयारण्य

दुर्ग, कवर्धा वन मंडल के ग्राम सिंघनपुरी में गुरुवार सुबह खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया था। स्थिति का आंकलन करते हुए रायपुर से आए विशेषज्ञों और वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।

वन मंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में कवर्धा और भोरमदेव क्षेत्र की वन टीम के साथ पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। रायपुर से आए विशेषज्ञों और वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम ने ने परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ट्रैंक्विलाइजर डार्ट की मदद से तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

इस दौरान तेंदुए को देखने के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यही नहीं वन कर्मियों की टीम को तेंदुए को बेहोशी हालात में पकड़कर ले जाते समय ग्रामीणों ने भी मदद की। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की उम्र करीब 8 वर्ष बताई गई है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे निगरानी और उपचार के लिए भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य ले जाया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CS; मुख्य सचिव ने सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार साधक सचिवों की एक उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने विभागीय…

    HOTEL; 111 कमरों वाला Ginger Hotel नवा रायपुर में होगा विकसित, नवा रायपुर के हास्पिटेलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान

    रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर अब देश के प्रमुख आधुनिक शहरों के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी और बिजनेस डेस्टिनेशन के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। इसी दिशा में…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी