MARCH; विधायक पुरंदर की नशामुक्ति पदयात्रा के छठवें दिन सीएम साय होंगे शामिल,फाफाडीह चौक से शुरू होगी पदयात्रा

रायपुर, प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नशामुक्ति जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। 30 सितंबर को पदयात्रा के छठवें दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 2:30 बजे पदयात्रा में शामिल होंगे और नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगे।

30 सितंबर को नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा फाफाडीह चौक से प्रारंभ होगी। पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक (लाल चौक) पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा एवं आम नागरिक पदयात्रा में शामिल होंगे।

पांचवें दिन भी जारी रही पदयात्रा, विधायक पुरन्दर ने किया जनसंवाद

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में चलाया जा रहा नशामुक्ति जनजागरण अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के साथ पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ गुरुनानक चौक से हुआ। यहां से पदयात्रा मौदहापारा होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मार्ग में राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

मौदहापारा में मुस्लिम समाज ने किया स्वागत

मौदहापारा पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर जिला के जिला महामंत्री इमरान अशरफी, मोहम्मद हुसैन, सलमान अशरफी, इरफान अशरफी, यासीन खान, युसूफ खान, सैयद अयाज अली, अरशद इमाम, वसीम, खादिम इरफान जिलानी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।पदयात्रा मौदहापारा से आगे बढ़ते हुए गुरुगोबिंद सिंह चौक (फाफाडीह चौक) पहुंची, जहां महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके साथ ही पांचवें दिन की नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा का समापन हुआ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; स्मृति ईरानी करेंगी राजकाज समीक्षा ,मंत्रियों के कामकाज का भी होगा मूल्यांकन

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दो दिन में 12 महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें करेंगे। 25 और…

    POLITICS; दीपक बैज ने बस्तर दशहरा को मजाक बनाने का लगाया आरोप, रीति-रिवाजों और परंपराओं से हुई छेड़छाड़

    रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे और बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच