WORLD CUP 2027; 2 अक्टूबर से होगी वनडे विश्व कप 2027 की शुरुआत, 14 टीमों के बीच 57 मैच, आईसीसी ने शेड्यूल घोषित किया

केपटाउन, आईसीसी विश्व कप 2027 का शेड्यूल घोषित हो गया है। साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाएगा। 2 अक्टूबर 2027 को विश्व कप का पहला मुकाबला होगा। वहीं खिताबी जंग 21 नवंबर को होगी। इस बार विश्व कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी लेकिन अभी तक 10 टीमें ही क्वालिफाई कर पाई हैं। इसमें साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। अन्य चार स्थानों के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में 2027 क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर खेला जाएगा। क्रिकेट विश्व कप 2027 में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे।

विश्व कप 2027 के ग्रुप

ग्रुप ए- अफगानिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, क्वालिफायर-ए

ग्रुप बी- बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, क्वालिफायर-बी

आईसीसी पहले ही इसका फॉर्मेट घोषित कर चुकी है। पहला राउंड तीन मैचों को होगा। इसमें टूर्नामेंट में शामिल सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमें तीन मैचों के हिस्सा लेंगी, जो राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस चरण की विजेता टीम दूसरे राउंड के लिए 12 टीमों वाले मुख्य पूल में जगह बनाएगी।

दूसरे राउंड में कुल 30 मुकाबले खेले जाएंगे। 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। सभी टीमें अपने ग्रुप की अन्य टीम के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली बेस्ट टीम अगले राउंड में जगह बनाएगी। अगला राउंड सुपर-7 होगा, जो 25 अक्टूबर से खेला जाएगा। क्वालिफाई करने वाली सात टीमें एक दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी, जिसमें से टॉप चार टीमें सेमीफानल के लिए क्वालिफाई करेंगी। पहले और चौथे नंबर के साथ ही दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच सेमीफाइनल होंगे। इनकी विजेता टीम फाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगी।

सुपर-7 की सीडिंग भी निर्धारित हुई

आईसीसी ने सुपर-7 की सीडिंग भी निर्धारित कर दी है। भारत को A1 पर रखा गया है। अगर इन 7 टीमों के अलावा जो सुपर-7 में पहुंची है, वो बाहर होने वाली टीम की जगह ले लेगी। यानी अगर क्वालीफाई नहीं करता है और ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के अलावा कोई और टीम करती है तो वह A1 बन जाएगी।

A1: भारत

A2: ऑस्ट्रेलिया

A3: पाकिस्तान

AB4: इंग्लैंड

B1: न्यूजीलैंड

B2: दक्षिण अफ्रीका

B3: श्रीलंका

आईसीसी विश्व कप 2027 का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
2 अक्टूबर 2027QF1 vs QF3 (Super Series)विंडहोक
4 अक्टूबर 2027QF1 vs QF2 (Super Series)विंडहोक
6 अक्टूबर 2027QF2 vs QF3 (Super Series)विंडहोक
7 अक्टूबर 2027भारत vs ऑस्ट्रेलियाकेपटाउन
8 अक्टूबर 2027पाकिस्तान vs अफगानिस्तानत्श्वाने
8 अक्टूबर 2027इंग्लैंड vs बांग्लादेशविंडहोक
9 अक्टूबर 2027जिम्बाब्वे vs क्वालिफायर Aबुलावायो
9 अक्टूबर 2027दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंडकेपटाउन
10 अक्टूबर 2027भारत vs पाकिस्तानजोहानिसबर्ग
10 अक्टूबर 2027श्रीलंका vs क्वालिफायर Bविंडहोक
11 अक्टूबर 2027जिम्बाब्वे vs अफगानिस्तानबुलावायो
12 अक्टूबर 2027ऑस्ट्रेलिया vs क्वालिफायर Aपार्ल
12 अक्टूबर 2027न्यूजीलैंड vs बांग्लादेशकुगोम्पो सिटी
13 अक्टूबर 2027इंग्लैंड vs श्रीलंकाविंडहोक
13 अक्टूबर 2027दक्षिण अफ्रीका vs क्वालिफायर Bपार्ल
14 अक्टूबर 2027भारत vs अफगानिस्तानत्श्वाने
15 अक्टूबर 2027पाकिस्तान vs क्वालिफायर Aब्लोमफोंटेन
15 अक्टूबर 2027जिम्बाब्वे vs ऑस्ट्रेलियाहरारे
16 अक्टूबर 2027श्रीलंका vs बांग्लादेशडरबन
16 अक्टूबर 2027दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंडग्केबेरहा
17 अक्टूबर 2027भारत vs क्वालिफायर Aब्लोमफोंटेन
17 अक्टूबर 2027न्यूजीलैंड vs क्वालिफायर Bहरारे
18 अक्टूबर 2027ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तानकुगोम्पो सिटी
19 अक्टूबर 2027जिम्बाब्वे vs पाकिस्तानहरारे
19 अक्टूबर 2027दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेशडरबन
20 अक्टूबर 2027न्यूजीलैंड vs श्रीलंकाजोहानिसबर्ग
20 अक्टूबर 2027इंग्लैंड vs क्वालिफायर Bहरारे
21 अक्टूबर 2027अफगानिस्तान vs क्वालिफायर Aकुगोम्पो सिटी
22 अक्टूबर 2027ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तानपार्ल
22 अक्टूबर 2027दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंकाजोहानिसबर्ग
23 अक्टूबर 2027इंग्लैंड vs न्यूजीलैंडग्केबेरहा
23 अक्टूबर 2027बांग्लादेश vs क्वालिफायर Bत्श्वाने
24 अक्टूबर 2027जिम्बाब्वे vs भारतविक्टोरिया फॉल्स
25 अक्टूबर 2027A2 (ऑस्ट्रेलिया) vs B3 (श्रीलंका)जोहानिसबर्ग
26 अक्टूबर 2027B1 (न्यूजीलैंड) vs A3 (पाकिस्तान)ग्केबेरहा
27 अक्टूबर 2027B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs AB4 (इंग्लैंड)त्श्वाने
28 अक्टूबर 2027A1 (भारत) vs A2 (ऑस्ट्रेलिया)विक्टोरिया फॉल्स
29 अक्टूबर 2027B1 (न्यूजीलैंड) vs B3 (श्रीलंका)कुगोम्पो सिटी
30 अक्टूबर 2027A3 (पाकिस्तान) vs AB4 (इंग्लैंड)विक्टोरिया फॉल्स
31 अक्टूबर 2027B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs A1 (भारत)जोहानिसबर्ग
1 नवंबर 2027A2 (ऑस्ट्रेलिया) vs B1 (न्यूजीलैंड)विक्टोरिया फॉल्स
2 नवंबर 2027B3 (श्रीलंका) vs AB4 (इंग्लैंड)केपटाउन
3 नवंबर 2027B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs A3 (पाकिस्तान)डरबन
4 नवंबर 2027A1 (भारत) vs B1 (न्यूजीलैंड)पार्ल
5 नवंबर 2027A2 (ऑस्ट्रेलिया) vs AB4 (इंग्लैंड)डरबन
6 नवंबर 2027B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs B3 (श्रीलंका)ब्लोमफोंटेन
7 नवंबर 2027A1 (भारत) vs A3 (पाकिस्तान)केप टाउन
8 नवंबर 2027B1 (न्यूजीलैंड) vs AB4 (इंग्लैंड)डरबन
9 नवंबर 2027B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs A2 (ऑस्ट्रेलिया)ग्केबेरहा
10 नवंबर 2027A3 (पाकिस्तान) vs B3 (श्रीलंका)ब्लोमफोंटेन
11 नवंबर 2027A1 (भारत) vs AB4 (इंग्लैंड)ग्केबेरहा
12 नवंबर 2027B2 (दक्षिण अफ्रीका) vs B1 (न्यूजीलैंड)केप टाउन
13 नवंबर 2027A2 (ऑस्ट्रेलिया) vs A3 (पाकिस्तान)ब्लोमफोंटेन
14 नवंबर 2027A1 (भारत) vs B3 (श्रीलंका)डरबन
17 नवंबर 2027सेमीफाइनल 1केपटाउन
18 नवंबर 2027सेमीफाइनल 2त्श्वाने
21 नवंबर 2027फाइनलजोहानिसबर्ग
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IND vs NZ 5th ODI; टीम इंडिया हारते-हारते जीती, न्यूजीलैंड को हराकर वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा, गेंदबाज रहे जीत के हीरो

    माउंट माउंगानुई: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। टीम इंडिया को सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में 22 रनों से जीत…

    ND vs NZ; रोहित-कोहली, अय्यर…चौथे वनडे में फेल हुआ भारत का टॉप ऑर्डर, टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

    नईदिल्ली, एजेंसी, भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह बिखरा नजर आया. मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत