
0 सिंगापुर प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन कर विधायक पुरन्दर मिश्रा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रायपुर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नागरिक मंदिर परिसर पहुंचे और विधायक पुरन्दर मिश्रा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की। दिनभर बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका, पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन तथा विदेश यात्रा पर सिंगापुर गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दूरभाष के माध्यम से पुरन्दर मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी दूरभाष के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, आरडीए अध्यक्ष नंदे साहू, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कवाडिया, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने मेरे जन्मदिन को विशेष बना दिया। मैं आप सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का यह स्नेह एवं विश्वास मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।







