RAILWAY; रायपुर से रावघाट और कुरुद के लिए चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेनें… रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

रायपुर, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तीन नई मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी गई है. रेल मंत्रालय ने रायपुर से रावघाट के बीच एक और रायपुर से कुरुद के बीच दो मेमू ट्रेनें चलाने की स्वीकृति प्रदान की है. इससे इन मार्गों पर नियमित आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है.

 रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच नई ट्रेनें शुरू करने का आग्रह किया था. रेल मंत्री ने पत्र के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्रालय ने तीनों रेलगाड़ियों के परिचालन को मंजूरी दे दी है.

 रेल मंत्रालय से विस्तार न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर-रावघाट मेमू ट्रेन को गाड़ी संख्या 68768/68769, जबकि रायपुर-कुरुद मार्ग पर चलने वाली दो मेमू ट्रेनों को गाड़ी संख्या 68772/68771 और 68774/68773 आवंटित की गई हैं. इन नई रेल सेवाओं से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में सहूलियत मिलने की संभावना है. नियमित यात्रियों को सड़क मार्ग पर निर्भरता कम करने और समय की बचत करने में भी मदद मिल सकती है.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई रेल सेवाओं को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यात्री सुविधाओं का विस्तार और बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; 280 स्टेशनों में पेयजल स्रोतों की जांच,नवरात्रि में शुद्ध पेयजल प्रदाय करने रेलवे का विशेष अभियान

    बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक जांच एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा…

    RAILWAY; सभी स्टेशनों पर 22 अक्टूबर को नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद

    *रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे में विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा की* नईदिल्ली , रेलवे बोर्ड की क्षेत्रीय रेलवे/इकाइयों में लंबित मामलों 6 (एससीडीपीएम-6) के निपटान के लिए…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा