FOREST; वन अमले के वेतनमान में सुधार की मांग, राजपत्रित वन अधिकारी संघ ने पीसीसीएफ को सौंपा ज्ञापन

रायपुर , छत्तीसगढ़ राजपत्रित वन अधिकारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से सौजन्य भेंट कर वनरक्षक (BFO) से लेकर सहायक वन संरक्षक (ACF) स्तर तक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतनमान में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने और उन्हें राजस्व विभाग के समकक्ष वेतनमान प्रदान करने के संबंध में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा । प्रधान मुख्य वन संरक्षक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की दलीलों और राजपत्र के अंतर्गत बढ़े दायित्वों के संदर्भ को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने इस मांग को जायज मानते हुए शासन स्तर पर विभागीय पहल व कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सोनवानी ने ध्यान आकर्षित किया कि राज्य शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं व राजपत्र के अनुसार, वनों में निवास करने वाले व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रधारकों की मृत्यु/फौत होने पर उनके विधिक वारिसानों के नाम पर काबिज वन भूमि का हस्तांतरण, राजस्व एवं वन अभिलेखों (सीमांकन, खसरा, व दुरुस्तीकरण) में दर्ज करने जैसी बेहद जटिल और महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं अब मैदानी वन अमले द्वारा संपादित की जा रही हैं।जब वन विभाग का मैदानी अमला पूरी मुस्तैदी से राजस्व विभाग के समकक्ष और समानांतर तकनीकी व प्रशासनिक कार्यों को धरातल पर लागू कर रहा है, तो उनका वेतनमान भी राजस्व विभाग के पदों के समान होना पूरी तरह न्यायसंगत है। इसी परिप्रेक्ष्य में संघ द्वारा तुलनात्मक वेतनमान (ग्रेड पे) लागू करने की पुरजोर मांग रखी गई है:
1. बीट ऑफिसर (वनरक्षक): पटवारी के समकक्ष 2400 ग्रेड पे।
2. वनपाल: राजस्व निरीक्षक (RI) के समकक्ष 2800 ग्रेड पे।
3. डिप्टी रेंजर (उप-वनक्षेत्रपाल): नायब तहसीलदार के समकक्ष 4200 ग्रेड पे।
4. फॉरेस्ट रेंजर (वनक्षेत्रपाल): तहसीलदार के समकक्ष 4800 ग्रेड पे।
अन्य राज्यों की तर्ज पर मिले न्यायसंगत वेतनमान
ज्ञापन में यह भी रेखांकित किया गया कि देश के अन्य प्रगतिशील राज्यों में वन अमले के कठिन कर्तव्यों को देखते हुए उन्हें बेहतर और उच्च वेतनमान दिए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के वनों और आदिवासियों के विकास में डटे वन कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए राज्य में भी इसी मान से सुधार किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

वन बल प्रमुख को ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ राजपत्रित वन अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष अशोक सोनवानी, अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संघ के संरक्षक सतीश कुमार मिश्रा, सचिव सिया राम कर्माकर, मिर्जा फिरोज बेग, जागेश्वर गंधर्व, जी. आर. कोर्राम, राम मूर्ति बघेल, दिनेश जोशी उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER; छत्तीसगढ़ में इंजीनियरों के तबादले, जल संसाधन विभाग ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने विभाग में कार्यरत 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले का आदेश जारी किया…

    CGHIDB; मंडल की 251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं,मार्च 2027 तक मिलेगा 10 से 30 प्रतिशत तक छूट का लाभ

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय, रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में शुरू होंगे आवास रथ…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच