नवतपा के पहले छत्तीसगढ़ के इस जिले में लू जैसे हालात; तापमान 45 पार

रायपुर, अप्रैल में गर्मी से राहत देने के बाद मई में नवतपा के पहले मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही अब लू के भी हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को सक्ती में लू जैसा तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेशभर में सर्वाधिक 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में आगामी दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, हालांकि अगले दो दिनों तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की ही संभावना है। वहीं, मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिनों के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव होने के संकेत देखने को मिल रहे हैं।

साेमवार को दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहेगा, जो कि सामान्य तीन डिग्री तक कम है। इसी बीच रायपुर में तापमान अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम होने की संभावना है।

गर्मी की शुरुआत से ही शहर में ठंडे तरल पेय पदार्थों के स्टाल लग चुके हैं। वहीं, अप्रैल और मई के पहले सप्ताह तक तो इनका कारोबार मौसम की तरह ठंडा ही रहा। लेकिन अब जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, उसी हिसाब से लोग भी ठंडे पेय पदार्थों का रुख कर रहे हैं और भरी गर्मी में राहत के लिए इन दुकानों में पहुंच रहे हैं।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर