आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी बेमुद्दत हड़ताल पर; राजस्व कार्य होंगे प्रभावित

रायपुर,  राजधानी सहित प्रदेशभर में आज से राजस्व संबंधी कार्य नहीं संपादित हो पाएंगे, क्योंकि आठ सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान प्रदेशभर के चार हजार से ज्यादा पटवारी कलमबंद कर हड़ताल करेंगे। इस दौरान तहसील स्तर और अनुविभागीय स्तर पर सभी पटवारी प्रदर्शन करेंगे। इनकी प्रमुख मांगों में वेतन बढ़ोतरी, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, संसाधन एवं भत्ता, स्टेशनरी भत्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसकी वजह से राजधानी सहित प्रदेशभर में राजस्व संबंधी कार्य नहीं हो पाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से नामांतरण, फौती, बंटवारा, त्रुटि सुधार, रिकार्ड दुरुस्तीकरण, नक्शा बटांकन आदि शामिल है।

मांगों को लेकर लगातार करते आ रहे हैं प्रदर्शन

राजस्व पटवारी संघ पिछले कुछ महीनों से लगातार प्रदर्शन करता आ रहा है। इससे पूर्व 24 अप्रैल को पटवारी संघ द्वारा एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई थी। जिसके बाद 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी थी। ऐसे में मांगों पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने की वजह से पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं।

छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप का कहना है कि 2020 में भी शासन की ओर से मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए मांगें पूरी करने का आवश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इसे लेकर हमने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया था, फिर भी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। अब हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

पटवारी संघ की मांग

– वेतन बढ़ोतरी

– वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति

– संसाधन एवं भत्ता

– स्टेशनरी भत्ता

– अन्य हल्के में अतिरिक्त प्रभार का भत्ता

– पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने

– मुख्यालय निवस की बाध्यता की समाप्ति

– बिना विभागीय जांच एफआइआर दर्ज न हो

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व