POLITICS; दिल्ली रैली के लिए रेलवे ने ट्रेन देने से किया इंकार तो प्लान बदला, अब कांग्रेसी बस से दिल्ली कूच करेंगे

 रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है.दरअसल, दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी अब बसों से दिल्ली कूच करेंगे. इसी बीच रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन देने से इनकार करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपना प्लान बदल दिया है.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने इस महारैली के लिए 30 से ज्यादा लग्जरी बसों की बुकिंग की है. छत्तीसगढ़ से करीब 5 हजार से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

क्या है पूरा मामला ?

बताते चलें, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली के लिए रेलवे से स्पेशल ट्रेन की मांग की थी, लेकिन रेलवे ने ट्रेन देने से मना कर दिया. इसके बाद अब कांग्रेस ने बसों के जरिए कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था की है.

1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली

बता दें कि, देशभर में वोट चोरी का मुद्दा और उसको लेकर हो रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. तमाम विपक्षी दल देश के अलग-अलग शहरों में विरोध कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ इंड‍िया गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करने जा रही है. इस रैली को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च और महारैली’ नाम दिया गया है.

राहुल गांधी ने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों से इसमें शामिल होने की अपील की है. उनका कहना है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों को आगे आना होगा. दूसरी तरफ दिल्‍ली के छोटे-बड़े व्यापारी राहुल गांधी से इस रैली की तारीख बदलने की मांग कर रहे हैं.राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए गए हैं. इसके साथ ही चुनाव से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; रायपुर की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ 28 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन

    0 जनता कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ उठाएगा आवाज रायपुर, रायपुर शहर में लगातार चरमराती सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर तथा नियमित साफ-सफाई के अभाव को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़…

    BJP; दिवाली पर जनता के साथ भोजन करेंगे विधायक, छत्तीसगढ़ भाजपा में अब गणेश परिक्रमा बंद

    9 घंटे चली बैठक में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज अपने दौरे के दूसरे दिन भी बैठकें कर…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार