SIR; सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग का फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया SIR घोषणा पत्र

नईदिल्ली, देशभर में इस समय चुनाव आयोग और उसके काम करने के तरीके को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. लगभग पूरा विपक्ष चुनाव आयोग और मुख्‍य चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. पिछले एक महीने के दौरान कई बार विपक्ष ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया है. इन सब के बीच अब चुनाव आयोग ने अपने एक फैसले को पलट दिया है.

वोटर लिस्ट में नए नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा बदलाव किया है. आयोग ने नए वोटर्स के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़ी घोषणा को अलग कर दिया है. अब मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को फॉर्म-6 और SIR से संबंधित घोषणा अलग-अलग भरनी होगी.चुनाव आयोग ने का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब इस व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. यही वजह है कि इस फैसले की चर्चा ज्यादा हो रही है. 

पहले क्‍या था न‍ियम?

दरअसल, चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन फॉर्म-6 में एक अतिरिक्त घोषणा शामिल की थी. इसमें आवेदकों से पूछा जाता था कि क्या उनका नाम पिछली SIR के दौरान जारी मतदाता सूची में था? अगर उनका नाम नहीं था, तो क्या उनके माता-पिता या दादा-दादी का नाम उस सूची में दर्ज था? इस जानकारी को देना अनिवार्य किया गया था. इसके बिना आवेदन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाती थी.

इसी को लेकर चुनाव आयोग के भीतर आए थे मतभेद

इस बदलाव को लेकर चुनाव आयोग के भीतर भी मतभेद सामने आए थे. दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि फॉर्म-6 में बदलाव करने का अधिकार चुनाव आयोग के बजाय केंद्र सरकार के पास है. ऐसे में बिना नियमों में संशोधन किए इसमें अतिरिक्त जानकारी मांगना उचित नहीं है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COAL; कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित

    *केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने जिम्मेदार एवं सतत खनन पर दिया जोर रायपुर, भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा आज रायपुर, छत्तीसगढ़ स्थित मेफेयर लेक…

    COAL; कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी 2 नवंबर को रायपुर में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में होंगे शामिल

    *कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे होंगे विशिष्ट अतिथि; कोयला एवं लिग्नाइट खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खदानों को किया जाएगा सम्मानित रायपुर, कोयला मंत्रालय द्वारा…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश