CRIME; चाइनीज गर्लफ्रेंड के चक्‍कर में फंसे Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग का इस्‍तीफा

वाशिंगटन, चीनी गर्लफ्रेंड के साथ संबंधों की वजह से आरोपों से घ‍िरे Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह कंपनी के प्रेसिडेंट और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य का पद भी छोड़ेंगे. CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की मौजूदा CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है. वह CFO की जिम्मेदारी भी संभालती रहेंगी. कंपनी का बोर्ड अब स्थायी CEO की तलाश शुरू करेगा. इसके लिए कंपनी के भीतर और बाहर दोनों जगह संभावित उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा. हुआंग का इस्तीफा निजी रिश्तों को लेकर उठे विवादों के बीच आया है.

बोर्ड ने हार्वे सी. जोन्स को कंपनी का पहला चेयरमैन भी नियुक्त किया है. एक बयान में जोन्स ने कोलेट क्रेस के अनुभव और नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने भरोसा जताया कि Nvidia का कामकाज, ग्राहकों से किए गए वादे और नए प्रोडक्ट लॉन्च की योजना बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी. कंपनी ने जेनसेन हुआंग के 33 साल के योगदान के लिए उनका आभार जताया. Nvidia ने कहा कि कंपनी और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री पर हुआंग का प्रभाव बेहद गहरा रहा है.

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जांच में इस बात को लेकर सवाल उठे हैं कि कहीं Nvidia की टेक्नोलॉजी चीनी कंपनियों या संस्थाओं तक तो नहीं पहुंचाई गई. Nvidia के बोर्ड ने 8 नवंबर को स्वतंत्र जांच की घोषणा की थी. कंपनी ने कहा था कि उसके पास ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी के गोपनीय रहस्यों से किसी तरह का समझौता हुआ है.

AI इंडस्ट्री को बड़ा झटका

जेनसेन हुआंग के इस फैसले से AI इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. AI की दुनिया के सबसे बड़े चेहरों में शामिल हुआंग के जाने से उस चिप निर्माता कंपनी के भविष्य पर भी अनिश्चितता के बादल छा गए हैं, जिसे उन्होंने AI की ताकत बनाया था.

कंपनी में उनकी 3.61% हिस्सेदारी

Nvidia के सह-संस्थापक हुआंग कंपनी के चौथे सबसे बड़े शेयरधारक हैं. कंपनी में उनकी करीब 3.61% हिस्सेदारी है. इस्तीफे के बाद वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी नहीं रहेंगे.

डायरेक्‍टर्स ने कहा-पद नहीं छोड़ा तो हटा देंगे

मामले से जुड़े एक व्यक्ति के मुताबिक, बुधवार को Nvidia के बोर्ड की बैठक हुई थी. इसमें हुआंग को पद से हटाने पर विचार किया गया. इससे पहले आई रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया था कि हुआंग का कंपनी की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के साथ एक्‍स्‍ट्रा मैर‍िटल अफेयर था. वह अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करती थीं.

कंपनी के सामने मुश्किल स्‍थ‍ित‍ि

हुआंग के जाने से 4 लाख करोड़ डॉलर की वैल्यू वाली Nvidia के सामने अनिश्चितता खड़ी हो गई है. इससे AI इंडस्ट्री का वह पूरा इकोसिस्टम भी प्रभावित हो सकता है, जिसे मजबूत बनाने में हुआंग की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने Nvidia की बढ़ती नकदी का इस्तेमाल क्लाउड सर्विस देने वाली कंपनियों, सप्लायर्स और AI इंडस्ट्री की बड़ी रिसर्च लैब में निवेश के लिए किया था. हुआंग के जाने का असर अमेरिका की चिप निर्यात नीति पर भी पड़ सकता है. इसकी वजह चीन के बाजार तक पहुंच बनाए रखने की उनकी कोशिशें और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके करीबी संबंध हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; कुएं में गिरने से दो दोस्तों की मौत, शराब के नशे में धुत थे..

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां कुएं में डूबने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। दोनों के शव सीतापुर थाना क्षेत्र के…

    MURDER; राजधानी में युवक का अपहरण, गला दबाकर कर की हत्या, फिर शव को गटर में छिपाया, नदी में मिली बाइक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक का अपहरण कर कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में बेरहमी से…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत