DA; राज्य के इन अधिकारियों का बढ़ा डीए ,महंगाई भत्ता 60 से बढ़ाकर हुआ 63 प्रतिशत

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य शासन ने इन अधिकारियों का महंगाई भत्ता (DA) 3 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब अधिकारियों को 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) ने 29 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया था। इसके बाद अखिल भारतीय सेवाएं (महंगाई भत्ता) नियम, 1972 के तहत छत्तीसगढ़ में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों के लिए भी पुनरीक्षित दर से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जुलाई 2026 से नगद किया जाएगा। इसकी गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित स्तर के तहत आहरित वेतन के आधार पर होगी। इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार, महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान भी संबंधित अधिकारियों को किया जाएगा। इसके लिए अलग से प्रत्येक अधिकारी के नाम व्यक्तिगत प्राधिकार पत्र जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी। वेतन पर्चियों को ही इस आदेश के अनुरूप प्राधिकृत मानकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों के वेतन का आहरण करने वाले कार्यालयों को भुगतान और समायोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION; ऑनलाइन हाजिरी की रिपोर्ट नहीं देने पर 19 जिला शिक्षा अधिकारियों का रोका वेतन, मचा हड़कंप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप के जरिए शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर ने…

    EOW; पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, 8 दिन की मिली पुलिस रिमांड

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो की टीम ने मध्यप्रदेश…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत