VIP; छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती, बस्तर के 47 व्हीआईपी की सुरक्षा पूरी तरह हटी

 0 खतरे के आकलन के आधार पर सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया

रायपुर, राज्य में सशस्त्र माओवाद के खात्मे के बाद राज्य सरकार ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए 100 से अधिक नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में कटौती कर दी है। गृह विभाग की प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी के निर्णय के बाद आदेश जारी किए गए हैं।जारी आदेश में बस्तर संभाग के 47 वीआईपी नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है, जबकि 50 से अधिक नेताओं की सुरक्षा श्रेणी घटाई गई है। इस फैसले का असर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय, मंत्रियों, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्रियों और विधायकों पर भी पड़ा है।

गृह विभाग की समीक्षा में नेताओं और जनप्रतिनिधियों को मौजूदा खतरे के आकलन के आधार पर सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। अब तक माओवादी खतरे के कारण जिन नेताओं को उच्च श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही थी, उनकी सुरक्षा में बदलाव किया गया है।

जेड प्लस से जेड श्रेणी में आए नेता

जारी सूची के अनुसार, मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और पूर्व विधायक देवती कर्मा सहित नौ लोगों की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर जेड श्रेणी की गई है। वहीं पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा, सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक आशाराम नेताम, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल और उमेश पटेल समेत कई नेताओं की सुरक्षा वाई प्लस से वाई श्रेणी में की गई है।

सीएम की पत्नी कौशल्या साय की भी सुरक्षा घटी

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय की सुरक्षा भी घटाकर वाई श्रेणी की गई है। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, विधायक और पूर्व जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा श्रेणी में भी बदलाव किया गया है। कई नेताओं को एक्स श्रेणी के तहत दो पीएसओ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

44 लोगों की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त

सूची के अनुसार 44 लोगों की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त की गई है। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, दलेश्वर साहू और पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह सहित 11 लोगों की सुरक्षा वाई से एक्स श्रेणी में की गई है। पूर्व राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी और अन्य दो लोगों की सुरक्षा भी समाप्त की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board) ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी (10th-12th Board Exam) जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार,…

    VIP ; नक्सलवाद खत्म होते ही राज्य में घटी नेताओं की VIP सुरक्षा, बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समाप्त होने और सुरक्षा हालातों में आए बड़े सुधार के बाद राज्य सरकार ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत