आज दोपहर तट से टकरा सकता है ‘बिपरजॉय’ चक्रवात; 150 KM होगी हवा की स्पीड

नईदिल्ली, अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) आज दोपहर तक गुजरात के तट से टकरा सकता है। इसी के मद्देनजर गुजरात के 442 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। निचले इलाके के इन इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि Biparjoy Cyclone कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह पर लैंडफॉल करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दोपहर या शाम जब तूफान तट से टकराएगा और उस समय इसकी स्पीड 125 से लेकर 150 किलोमीटर तक होगी। चक्रवात बिपरजॉय के कारण द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।

राहत व बचाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

Biparjoy Cyclone के कारण होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए गुजरात प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। बीते 2 दिनों के अंदर गुजरात के तटीय इलाकों से 74 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। संभावना है कि गुजरात के 8 जिलों के 442 निचले गांव भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं।

इन इलाकों में लोग शिफ्ट

अकेले कच्छ में करीब 34,300 लोगों को राहत व बचाव शिविर में पहुंचाया गया है। जामनगर में 10,000, मोरबी में 9,243, राजकोट में 6,089, देवभूमि द्वारका में 5,035, जूनागढ़ में 4,604, पोरबंदर जिले में 3,469, गिर सोमनाथ जिले में 1,605, लोगों को शिफ्ट किया गया है। NDRF ने गुजरात और महाराष्ट्र में टीमों को तैनात किया है। सिर्फ गुजरात में ही 18 टीमें सक्रिय है। महाराष्ट्र में 14 टीमों को लगाया गया है।

समुद्र में उठ सकती है 20 फीट ऊंची लहरें

मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून को अरब सागर के उत्तर-पूर्व में Biparjoy Cyclone के चलते समुद्र में 9 से 20 फीट तक तूफानी लहरें उठती है। इस दौरान कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, रोजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने की संभावना है। साथ ही बादल फटने की घटना भी हो सकती है। गुजरात के द्वारका में आकाशवाणी के उस टावर को गिरा दिया गया है, जिससे आशंका है कि अगर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलीं तो ये टावर गिरना तय है।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर