छत्‍तीसगढ़ में लगातार वर्षा पर लगा ब्रेक; छाए रहेंगे बादल, खेती के लिए अनुकूल मौसम

रायपुर, मानसूनी बौछारों के साथ ही छत्‍तीसगढ़ के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बादल व बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक लगातार वर्षा पर थोड़ा ब्रेक रहेगा और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण प्रदेश में औसत वर्षा भी काफी कम हुई है। बारिश थमने से खेती किसानी के काम में तेजी आएगी।

रायपुर का तापमान पांच डिग्री कम

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही रुक रुक कर हल्की वर्षा हुई। बीते कुछ दिनों से हो रही वर्षा के चलते इन दिनों मौसम में ठंडकता आ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब अगले सप्ताह से ही लगातार वर्षा शुरू होने के आसार है। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। साथ ही बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी संभावित है।

प्रदेश भर में 148.5 मिमी औसत वर्षा

प्रदेश भर में जून महीने में अब तक 148.5 मिमी औसत वर्षा हुई है,जो सामान्य वर्षा की तुलना में 14 प्रतिशत कम है। अब तक सामान्य वर्षा 172.5 मिमी हो जानी थी।रायपुर में अब तक 196.9 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 24 प्रतिशत ज्यादा है।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र