‘3 महीने में बदल दूंगा पूरा खेल’; सारे विधायक आ जाएंगे वापस, अजित पवार की बगावत पर शरद पवार का बड़ा दावा

नई दिल्‍ली, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्‍थापक शरद पवार ने भतीजे अजित पवार के पार्टी छोड़कर जाने के मुद्दे पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी. सीनियर पवार ने कहा कि मुझे छोड़कर पार्टी से जाने वाले लोग पहले भी चुनाव हार चुके हैं. अजित पवार के साथ गए विधायकों को अल्‍टीमेटम देते हुए शरद पवार ने कहा कि उनके पास अभी भी वक्‍त है, वो चाहें तो वापस पार्टी में आ सकते हैं. अन्‍यथा में पूरा खेल तीन महीने में बदल दूंगा.

शरद पवार ने बताया क‍ि बागी विधायक वापस एनसीपी में आने का मन बना रहे हैं. अजित पवार खेमे से कई लोगों ने मुझसे फोन पर बातचीत की है. उनका कहना है कि वो एनसीपी की विचारधार में ही विश्‍वास रखते हैं. लिहाजा वापसी को लेकर अगले कुछ दिनों में अंतिम फैसला लेंगे. सवाल पूछा गया कि क्‍या भतीजे अजित पवार के पार्टी से बागी होने की इस घटना को उनका पूरा आशीर्वाद प्राप्त है? इसपर शरद पवार ने कहा, ‘यह एक तुच्छ बात होगी. केवल कम दिमाग वाले लोग ही ऐसा कह सकते हैं. मैं राज्य के दौरे पर निकला हूं. कार्यकर्ताओं को प्रेरित करूंगा. कुछ नेताओं ने जो किया है उससे कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना चाहिए.’

शरद पवार ने कहा कि बागी विधायक अगर वापस पार्टी में आ जाते हैं तो उनपर कोई कारवाई नहीं की जाएगी. हम किसी व्‍यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे. कुछ लोगों ने अलग तरह से काम किया है. मैं वो व्‍यक्ति नहीं हूं जो दर्भावना से किसी के खिलाफ काम करूं.

बता दें कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने अपने साथी विधायकों के साथ मिलकर बीजेपी और शिवसेना के बागी विधायकों द्वारा गठित की गई सरकार का दामन थाम लिया है. अजित पवार  महाराष्‍ट्र के नए उपमुख्‍यमंत्री बन गए हैं. साल 2019 में हुए महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के बाद यह दूसरा मौका है जब अजीत पवार राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री बने हैं. पहले भी वो देवेंद्र फडणवीस सरकार को समर्थन दे चुके हैं. हालांकि तब सरकार 80 घंटे में ही गिर गई थी.

  • Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा