‘पौधा तुंहर द्वार’ के तहत फ्री में मिलेंगे पौधे, इस नंबर पर करना होगा कॉल

रायपुर, छत्तीसगढ़ में हरियाली के लिए लोगों को फ्री में पौधे बांटने का कारवां शुरू हो गया है।वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सोमवार शाम राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विविध प्रजातियों के पौधों से भरे दो हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वन विभाग की ‘पौधा तुहर द्वार‘ योजना के तहत रायपुर नगर निगम अंतर्गत घर तक निःशुल्क पौधा पहुंचाकर दिया जाएगा। इस दौरान विभाग ने गेड़ी का भी वितरण किया गया। स्वच्छ वातावरण और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन विभाग इस योजना के तहत राज्यभर में पौधा वितरण किया जा रहा है।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यह योजना लगभग डेढ़ माह तक चलेगी, जिसमें आंवला, करंज, नीम, गुलमोहर, जामुन, मुनगा, कचनार, अमरूद, सीताफल, पेल्टाफार्म, नींबू, बादाम आदि प्रजाति के पौधों को आम जनों को मांग मुताबिक पौधों को घर, दुकान, आफिस या किसी भी जगह पहुंचाकर वृक्षारोपण करने के लिए फ्री में पौधा दिया जायेगा। इस योजना के तहत फ्री में पौधा पाने के लिए लोगों को वन विभाग के दफ्तर तक आने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी क्योंकि बल्कि इस योजना के तहत व्हाटसएप नम्बर 7587017614 पर संपर्क करना होगा। जिसके बाद विभाग 2 से 3 दिन के भीतर पौधा लेकर सीधे घर पहुंचेगा। इस योजना के तहत एक व्यक्ति एक बार में ज्यादा से ज्यादा 5 पौधें की मांग कर सकता है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’