ओडिशा में DN ग्रुप कंपनी ने की 90 करोड़ की टैक्स चोरी, प्रदेश के इतिहास में पहली बार 9.74 करोड़ की नकदी जब्त

 भुवनेश्वर, ओडिशा में रियल एस्टेट कंपनी डीएन होम्स ग्रुप पर इनकम टैक्स के छापों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। राजधानी के जाने-माने कारोबारी घरानों में से एक रियल एस्टेट कंपनी डीएन होम्स ग्रुप ने 90 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। कंपनी ने करीब 210 करोड़ रुपये छिपाने के लिए नकदी लेकर 90 करोड़ रुपये की कर चोरी की है। आयकर विभाग ने कर चोरी की जानकारी दी है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पिछले पांच दिनों से चल रही छापेमारी के दौरान जब्त डिजिटल डेटा, हस्तलिखित डायरी, दस्तावेज आदि से यह जानकारी मिली है। दस्तावेजों की जांच के बाद 210 करोड़ कैश का सुराग मिलने का पता चला है।

पहली बार इतनी नकदी जब्त

जमीन, आवासीय भूखंड और फ्लैट की बिक्री से यह 210 करोड़ रुपये की आय हुई है। होटल, मॉल आदि में 210 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान 9.74 करोड़ रुपये नकद जब्त किए।आयकर विभाग के अनुसार इतनी बड़ी नकद राशि की जब्ती ओडिशा के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुई थी। यह अब तक की सबसे अधिक नकद जब्ती है। हालांकि, डीएन समूह की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • Related Posts

    COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और…

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर