स्कूली छात्राओं का बनाया अश्लील वीडियो; फैला तनाव

बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले के ग्रामीण इलाके में  दो स्कूली छात्राओं को जंगल ले जाकर उनसे अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बनाने वाले युवक को लेकर ढेलवाडीह में तनाव फैल गया। नाराज लोगों ने आरोपी युवक के चिकन सेंटर में जमकर तोड़फोड़ की और उसके घर को घेर लिया। आक्रोशित भीड़ युवक को घर से बाहर निकालने की जिद पर अड़ी रही ताकि उसे सबक सिखा सकें। किसी तरह पुलिस माहौल शांत कर आरोपी को हिरासत में लिया।

कटघोरा थाना के अंतर्गत आने वाले ढेलवाडीह बस्ती में संचालित एक स्कूल की छुट्टी शुक्रवार की शाम चार बजे हुई। यहां कक्षा आठवीं व सातवी में पढ़ने वाली दो छात्राएं जैसे ही स्कूल से बाहर घर जाने के लिए निकली वहां पहले से ही ताक में खड़ा सलीमखान 30 वर्ष ने उन्हे घर छोड़ देने का झांसा देकर अपनी बाइक में बैठा लिया और नजदीक के ही जंगल में ले गया। यहां वह कक्षा आठवीं की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसका निर्वस्त्र अवस्था में वीडियो बनाने लगा। यह देख उसकी सहेली ने शोर मचाया। आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे स्कूल के ही कक्षा आठवीं के छात्र विशाल व 16 वर्षीय छोटे लाल मौके पर पहुंचे। दोनों को देखकर आरोपी सलीमखान मौके से भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों को सुरक्षित घर वापस लाया गया। घटना की जानकारी जैसे ही स्वजनों व क्षेत्र के लोगों को हुई तो तनाव स्थिति निर्मित हो गई। नाराज लोग सीधे बस्ती में संचालित उसके चिकन सेंटर में जा धमके। तब तक सैकड़ों लोग एकत्रित हो चुके थे। भारी आक्रोश के बीच दुकान में लगे बोर्ड को तोड़ दिया गया। दुकान का शटर बंद था पर उसे भी खोलकर अंदर रखे जाली व अंडे के कैरेट को क्षतिग्रस्त कर दिए। नाराज लोग आरोपी को तलाश रहे थे। लोगों की भीड़ दुकान से 100 मीटर घर जा पहुंची, पर यहां कोई नहीं मिला। इस बीच कटघोरा थाना प्रभारी अश्विनी राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भड़के लोग आरोपी को सामने लाने की जिद कर रहे थे, पर किसी तरह उन्हे थाना प्रभारी ने समझाइस दी।

पुलिस की टीम घर के अंदर तलाशी ली तो आरोपित सलीम घर में ही मिला। उसे और उसके पिता को पुलिस जीप में बैठाकर थाना ले गई। पीड़ित छात्रा के स्वजन के साथ भारी संख्या में लोग थाने जा पहुंचे। यहां भी पुलिस को नाराज लोगाें को समझाने खासी मशक्कत करनी पड़ी। लोग सलीम को लेकर इस कदर नाराज थे कि उसके घर के मुख्य प्रवेश द्वार को तोड़ परिसर में घुस गए। इस दौरान आरोपी के स्वजन डर के मारे खुद को कैद कर अंदर से ताला लगा लिए थे। सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होने के साथ बेहद नाराज थे। यदि उस वक्त सलीम व उसके स्वजन हाथ लग जाते तो निश्चित तौर पर एक और अनहोनी हो जाती। पुलिस के पहुंचने के बाद अंदर से आरोपित ने ताला खोला और उसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

  • Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…