चीता परियोजना; अब चीता पवन और चीता गौरव भी घायल, कूनो पार्क में हो रहा उपचार

भोपाल, कूनो नेशनल पार्क में चार दिनों में दो वयस्क चीतों (तेजस और सूरज) की मौत के बाद चीता परियोजना पर सवाल उठ रहे हैं। इस दौरान नर चीता पवन और गौरव भी घायल बताए जा रहे हैं। उनकी गर्दन पर भी घाव हैं।

पवन को तो टैंकुलाइज कर पार्क लाकर उपचार किया जा रहा है। चीतों के गर्दन पर घाव का मुख्य कारण आइडी कालर बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उसी की रगड़ से घाव हुए हैं, वर्षा का मौसम होने के कारण संक्रमण बढ़ गया है। उधर, प्रदेश के मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जेएस चौहान कूनो पहुंच गए हैं। वे चीतों की मौत की समीक्षा करेंगे।

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 20 चीतों में से अब तक पांच और भारत में जन्मे चार में से तीन शावकों की मौत हो चुकी है। पार्क प्रबंधन शावक और दो वयस्क चीतों की मौत प्राकृतिक एवं मादा चीता दक्षा, नर चीता तेजस और सूरज की मौत का कारण आपसी संघर्ष बता रहा है पर स्थिति कुछ और ही है।

चीता सूरज की मौत गले में घाव होने से हुई है, जो आइडी कालर की रगड़ से हो सकता है। वर्षाकाल के कारण संक्रमण तेजी से फैल गया। हालांकि पार्क के संचालक पीके वर्मा इसे मानने से मना कर रहे हैं। वे कहते हैं कि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

निर्भया की लोकेशन नहीं मिल रही

वर्षा के कारण खुले जंगल में घूम रहे चीतों की लोकेशन ट्रेस करना भी मुश्किल हो रहा है। मादा चीता निर्भया की लोकेशन 11 जुलाई से नहीं मिल रही है। बताया जा रहा है कि उसके गले में लगी आइडी कालर में तकनीकी समस्या है। उधर, सूत्र बताते हैं कि दामिनी ओछापुरा रेंज मे घूम रही है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण दामिनी की लोकेशन भी ट्रैकिंग टीम को नहीं मिल रही है।

कालर से हो सकते हैं घाव

पूर्व मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक आलोक कुमार बताते हैं कि आइडी कालर की वजह से वन्यप्राणी की गर्दन पर घाव हो सकते हैं। वे कहते हैं कि ऐसा बाघ में भी होता है। उनके पन्ना टाइगर रिजर्व के संचालक रहते हुए दो बार ऐसे मामले सामने आए थे। चीता के मुकाबले बाघ की त्वचा कठोर होती है, फिर भी वह घायल हो सकता है, तो चीता क्यों नहीं। ऐसा उस परिस्थिति में होता है, जब कालर कसकर बांधी गई हो और वन्यप्राणी खुजली या अन्य कारणों से गर्दन रगड़ रहा हो। ऐसे में कालर उतार देनी चाहिए।

  • Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात