दपूमरे. में 3 गति शक्ति मल्टी कार्गो टर्मिनल की कमीशनिंग; 49 स्टेशनों का विकास होगा

रायपुर/बिलासपुर, आज राज्यसभा में एक प्रश्न के दौरान रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम गति शक्ति के संबंध में जानकारी दी, जिसके अनुसार:-

पीएम गति शक्ति ढांचे में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, “रेलवे भूमि के प्रबंधन की नीति” पर एक मास्टर परिपत्र जारी किया गया है, जिसमें कार्गो से संबंधित गतिविधियों, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, रेलवे विशेष उपयोग आदि के लिए रेलवे भूमि को पट्टे पर देने के प्रावधान शामिल हैं । । संशोधित रेलवे भूमि प्रबंधन नीतियां बुनियादी ढांचे के एकीकृत विकास को सक्षम बनाएंगी । गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल रेलवे के विकास से संबंधित एक मास्टर सर्कुलर 06.12.2022 को जारी किया गया है । चूंकि ऐसी वाणिज्यिक नीतियां रेलवे पर जारी रहने वाले खुले कार्यक्रम हैं, इसलिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के साथ-साथ कार्गो टर्मिनलों का परिणामी विकास भी भविष्य में एक सतत प्रक्रिया होने की संभावना है । 

अब तक देश भर में 48 गति शक्ति मल्टी कार्गो टर्मिनल की कमीशनिंग की गई है, जिनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 03 गति शक्ति मल्टी कार्गो टर्मिनल, एसईसीएल छाल माइन्स, एनटीपीसी कोल साइडिंग, तलाईपल्ली एवं एसईसीएल लोड आउट सिस्टम (लक्ष्मण प्रोजेक्ट) गेवरा, कोरबा शामिल है । 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 49 स्टेशन शामिल

आज राज्यसभा में एक प्रश्न के दौरान रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के संबंध में जानकारी दी, जिसके अनुसार मॉडल स्टेशन योजना 1999 से 2008 तक प्रचलन में थी । इस योजना के तहत भारतीय रेलवे पर 594 स्टेशनों को उन्नयन के लिए चुना गया था । हाल ही में, भारतीय रेलवे पर रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई है । इस योजना में स्टेशन/कार्यालय भवन में सुधार, शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत करना, मल्टीमॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं एवं पर्यावरण अनुकूल संसाधन, गिट्टी रहित ट्रैक का प्रावधान, आवश्यकता, चरणबद्धता और व्यवहार्यता के अनुसार ‘रूफ प्लाजा’ और लंबी अवधि में स्टेशन पर सिटी सेंटर का निर्माण ।

इस योजना के तहत अब तक 1309 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है, जिनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 49 स्टेशन शामिल हैं । इसमें बिलासपुर, रायगढ़, बाराद्वार, चाम्पा, नैला, अकलतरा, कोरबा, उसलापुर, पेंड्रारोड, बैकुंठपुर रोड, अंबिकापुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, बालोद, दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, सरोना, मरोदा, मंदिर हसौद, उरकुरा, भिलाई नगर, बिल्हा, निपानिया, भाटापारा, हथबंद, तिल्दा नेवरा, रायपुर, बालाघाट, चंडाफोर्ट, छिंदवाड़ा, गोंदिया ,राजनन्दगाँव, डोंगरगढ़, भंडारा रोड, नैनपुर, इतवारी, कामठी, मांडलाफ़ोर्ट, सिवनी, तुमसर रोड, वडसा, आमगाँव  आदि स्टेशन शामिल हैं । इन स्टेशनों में  छत्तीसगढ़ के 30, मध्य प्रदेश के 9, महाराष्ट्र के 8 और ओड़िशा के 2 स्टेशन शामिल हैं ।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी