अगले हफ्ते एक्टिव होगा नया सिस्टम; छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त के बाद फिर बारिश संभव

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश पर अब कुछ दिनों तक ब्रेक लगा रहेगा। अभी फिलहाल अच्छी बारिश होने के संकेत नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। विभाग का कहना है कि 10 अगस्त के बाद से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, बरेली और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक स्थित है। इसके साथ ही एक चक्रीय चक्रवात परिसंचरण बांग्लादेश के ऊपर है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

प्रदेश में अभी तक 616.1 मिमी बारिश

प्रदेश में पांच अगस्त तक 616.1 मिमी बारिश हुई है,जो सामान्य वर्षा की तुलना में तीन फीसद कम है। इसके साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बीजापुर में 1074.6 मिमी वर्षा हुई है और सरगुजा में सबसे कम 327.9 मिमी वर्षा हुई है। रायपुर में 775.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 36 फीसद ज्यादा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात