श्रम विभाग का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र; बच्चे नहीं फिर भी दिला दिया लाभ, बिहार का गैंग कर रहा था ऑपरेट

रायपुर, श्रम विभाग का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर लोगों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने वाले च्वाइस सेंटर के संचालक ताम्रध्वज भारती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का संपर्क बिहार के गैंग से था। वहां से फर्जी वेबसाइड के जरिए कार्ड बनाया जाता था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी ताम्रध्वज भारती कई ऐसे लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी कर लाभ पहुंचाया है जिनके बच्चे नहीं हैं। फरार आरोपियों की पतासाजी पुलिस कर रही है। महतारी जतन योजना के नाम पर 20-20 हजार रुपये मिलते थे। आरोपित 10 हजार रुपये खुद रख लेता था। वहीं बिहार के गैंग को यह जरूरी दस्तावेज और एक प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए 30 रुपये देता था। सिविल लाइन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाने में सहायक श्रम आयुक्त अनिल कुमार कुजूर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में महतारी जतन योजना संचालित है। इसमें शिशु के जन्म के तीन महीने तक मंडल में पंजीकृत महिला हितग्राहियों द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाता है। योजना आवेदन में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जन्म प्रमाण पत्र, नियोजन प्रमाण पत्र के दस्तावेज आनलाइन अपलोड किए जाते हैं।

श्रम निरीक्षक अभनपुर दीपक चन्द्राकर द्वारा 40 आवेदनों को स्वीकृत कर प्रार्थी की आइडी में अग्रेषित किया गया था। किन्तु प्रार्थी द्वारा फिर से जांच करने के मौखिक आदेश पर प्रारंभिक जांच में आनलाइन संलग्न जन्म प्रमाण पत्र में श्रम निरीक्षक अभनपुर दीपक चन्द्राकर को संदेह होने पर उन आवेदनों की जांच की गई। उक्त 40 प्रमाण पत्रों में से प्रियंका कुर्रे का 15 जून 2023 को जारी जन्म प्रमाण पत्र को प्रार्थी द्वारा योजना अर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में जाकर जांच कराया गया। इसमें पाया गया कि उक्त प्रमाण पत्र विभाग की वेबसाइट में नहीं है। इसी प्रकार और भी प्रमाण पत्र जारी किए गए।

स्कैन करने पर भी नहीं पता चला

उक्त प्रमाण पत्र में क्यूआर कोड स्कैन करने पर स्कैन होता था जो असली प्रतीत होता है। श्रम निरीक्षकों के रिपोर्ट पर प्रारंभिक जांच में ऐसे पांच प्रमाण पत्रों के आधार पर आवेदकों, हितग्राहियों को लाभान्वित कर दिया। 20-20 हजार रुपये भी उन्हें मिल गए। पैसे मिलने के बाद 10 हजार रुपये उसने ले लिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    CYBER FRAUD; राजधानी में बैठे ठगों ने अमेरिकियों से लूटे 50 करोड़, तीन कॉल सेंटर से 42 आरोपी गिरफ्तार, चीन से पहुंचती थी हवाला की रकम

    रायपुर, राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पुलिस कमिश्नरेट ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन में तीन अवैध कॉल सेंटरों पर एक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम