फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकडा तीस लाख का गांजा; आरोपी गाडी छोडकर खेत की ओर भाग रहा था

महासमुंद, अगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार को एन.एच.53 ग्राम रेहटीखोल के पास यू.पी. पासिंग टाटा सफारी कार क्रमांक UP 67 M 6363 बरगढ, ओडिशा की तरफ से तेज रफ्तार से महासमुन्द छत्तीसगढ में प्रवेश किया। जो एन.एच.53 ग्राम रेहटीखोल के पास पुलिस की टीम को चेकिंग पाईट में खडे देख। उक्त वाहन में सवार व्यक्ति बेरियर को तोड़ कर भाग गया।
*पुलिस की टीम के द्वारा उसका पीछा किया गया तथा खम्हारपाली आर.टी.ओ. चेक पोस्ट, छुईपाली टोल प्लाजा तथा महासमुन्द के नेशनल हाईवे से लगे सभी थाना प्रभारीयों को उक्त वाहन को रोकने हेतु सूचना दी गई। वाहन में सवार व्यक्ति के द्वारा सभी चेक पोस्ट के बेरियरों को तोड़ कर वहा से भी भाग निकला। अंततः एन.एच.53 गुरूघासी दास चैक सांकरा के पास वाहन को खडा कर आरोपी खेतों की ओर भागने लगा जिसे पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर 01 आरोपी को पकडा गया।
उसका नाम पुनित पटेल पिता संगम लाल पटेल उम्र 38 वर्ष सा. खसपरी थाना हरदसपुर जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश का होना बताया।

टीम के द्वारा कार में क्या रखना, पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट एवं सामने दरवाजा पीछे दरवाजा एवं सामने बोनट में खाखी रंग के टेप से छोटे-बडे पैकट 130 पैकेट मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। 130 पैकेटों में कुल 120 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 01 क्विंटल 20 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 3000000 रूपये व टाटा सफारी कार कीमती लगभग 500000 रूपये, 01 नग मोबाईल, नगदी रकम 1000 रूपये कुल कीमती लगभग 35,01,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताया। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सांकरा में कार्यवाही की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    बिलासपुर,  बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने…

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    रायगढ़, जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हुई हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य