श्रीलंका ने बांग्लादेश पर 5 विकेट से दर्ज की जीत; मिला था 165 रनों का लक्ष्य

कैंडी (श्रीलंका), एशिया कप (Asia Cup 2023) के दूसरे मैच में आज श्रीलंका ने बांग्लादेश पर 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे। श्रीलंका ने इस लक्ष्य को बड़े आसानी से पूरा कर लिया। यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। श्रीलंका को घरेलू मैदान होने का फायदा मिला, लेकिन उसकी चुनौती यह भी थी कि उसके कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल थे। बांग्लादेश इसका फायदा नहीं उठा पाया।

एशिया कप का उद्घाटन मैच मुल्तान में खेला गया था, जहां पाकिस्तान ने नेपाल को आसानी से 238 रनों से मात दे दी थी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को कैंडी में है।

बता दें, एशिया कप के ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं। अफगानिस्तान के हाल के शानदार प्रदर्शन के कारण ग्रुप रोमांचक हो गया है। सभी तीन टीमें ग्रुप चरण में दो-दो मैच खेलेंगी। यहां एक भी हार सुपर 4 में क्वालीफिकेशन के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IPL 2026; पहला मुकाबला 28 मार्च को RCB और SRH के बीच खेला जाएगा, 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल जारी

    नईदिल्ली, क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है, दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19 वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.…

    CRICKET; जीत और जीत का जश्न …

    हिंदुस्तान की क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी ट्वेंटी टूर्नामेंट का विश्वकप अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत लिया। 2024 में रोहित शर्मा और 2026 में सूर्य कुमार…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां