श्याम तांडी ने छोड़ी BJP, कांग्रेस का थामा हाथ;सराईपाली से टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने का समय बाकी है लेकिन दल बदलकर हित साधने की कोशिशें भी जारी है। बीजेपी में टिकट नहीं मिलने से नाराज सरायपाली के नेता श्याम तांडी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में तांडी ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

महासमुन्द जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से साल 2018 के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी रहे श्याम तांडी और उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन आकर सदस्यता ली ।जानकारी के अनुसार सरायपाली विधानसभा सीट से गाड़ा समाज को टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। इसलिए उन्होंने कांग्रेस में प्रवेश किया।

सरायपाली से सरला कोसरिया को मिली टिकट
बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों की जारी की थी । सूची सरायपाली से सरला कोसरिया को टिकट मिली है। कुछ दिनों पहले भाजपा 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। वहीं गाड़ा समाज को टिकट नहीं देने से नाराज होकर श्याम तांडी कुछ दिन पहले भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दे चुके हैं। श्याम तांडी के कांग्रेस प्रवेश करने से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है। श्याम तांडी 2018 में सराईपाली से भाजपा के उम्मीदवार थे लेकिन उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी किस्मत लाल नंद से करीब 52 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार को राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज की मौजूदगी में श्याम तांडी ने कांग्रेस प्रवेश लिया और पार्टी की रीति-नीति के अनुसार चलने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी