राजधानी से लगे अभनपुर में चिटफंड कंपनी की 36 एकड़ जमीन होगी नीलाम; 9 करोड से शुरु होगी बोली

रायपुर, चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ओडिशा से संचालित माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की लगभग 36.13 एकड़ जमीन की नीलामी करने की प्रक्रिया की जा रही है। यह जमीन राजधानी से लगे अभनपुर के ग्राम खिलौरा में है।

अफसरों के अनुसार उक्त कंपनी की अभनपुर खिलौरा स्थित 36 एकड़ जमीन की नीलामी अगले 10 दिनों के भीतर की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से उक्त भूमि की कीमत का आकलन कर लिया गया है। इसके हिसाब से नीलामी की प्रक्रिया आधार दर नौ करोड़ रुपये शुरू की जाएगी। इसके बाद जो अधिकतम राशि आएगी, उसी आधार पर उक्त संपत्ति को बेचा जाएगा। माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की रायपुर की छह ब्रांचों में लगभग 2,700 निवेशकों द्वारा 13 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं, जबकि प्रदेशभर की 27 ब्रांचों में 35 हजार लोगों के 80 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश किए हैं।

लगभग छह माह पहले न्यायालय ने अभनपुर खिलौरा की जमीन की नीलामी आदेश दिया था। संपत्ति के मूल्यांकन कलेक्टर गाइडलाइन दर से किया गया है, जबकि इस भूमि का बाजार मूल्य 20 करोड़ से अधिक है। अब प्रशासन ओपनी बोली के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी कर सकता है।

14 जुलाई की नीलामी हुई थी रद

इसी जमीन की नीलामी के लिए 14 जुलाई की तारीख तय की गई थी। प्रशासन ने इसकी सूचना पहले ही जारी कर दी थी, लेकिन बाद में तकनीकी कारणों से नीलामी रद कर दी गई थी। रायपुर अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई ने कहा, माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की अभनपुर खिलौरा स्थित जमीन की नीलामी अलगे दस दिनों के भीतर कर दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। जल्द ही विज्ञापन भी जारी किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर