फुटबाल मैच के दर्शकों पर गिरी गाज; 3 युवकों की मौत ,चार आहत

राउरकेला, ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के लाठीकटा ब्लॉक अंतर्गत गर्जन गांव में रविवार की शाम को फुटबॉल मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सात लोग इसकी चपेट में आ गए। तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

ब्राह्मणीतरंग थाना की पुलिस के द्वारा शवों को जब्त कर राउरकेला सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया। रविवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लाठीकटा के गर्जन गांव के मैदान में तुमरन एवं विरुअल गांव के बीच दोस्ताना फुटबाल मैच खेला जा रहा था।

आसपास के लोग बड़ी संख्या में मैच देखने के लिए आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक बादल छाने व हल्की वर्षा के कारण युवक पेड़ के नीचे जमा हो गए थे। कुछ युवक एक साथ बैठकर मोबाइल गेम खेल रहे थे। तभी अचानक वज्रपात हुआ एवं इसकी चपेट में आने से लाठीकटा ब्लॉक के कर्लाखमन गांव निवासी विशाल बिलुंग, मोनको गांव निवासी शांति प्रकाश लकड़ा एवं बणई ब्लाक के नरहाटी गांव निवासी सुनीत ओराम की मौके पर ही मौत हो गई।

वज्रपात की चपेट में आने से चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें  राउरकेला सरकारी अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आ रहा है।

पुलिस मामले की कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने पर ब्राह्मणीतरंग थाना की पुलिस वहां पहुंची और घटना स्थल से तीनों युवकों के शवों को जब्त कर राउरकेला सरकारी अस्पताल के शव गृह में भिजवाया।जहां सोमवार को उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंपा गया। वज्रपात के दौरान मोबाइल से गेम खेलने के कारण युवकों के चपेट में आने की बात कही जा रही है। पुलिस मामला दर्ज करने के साथ ही इसकी जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में CBI के बाद अब ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया…

    PROTEST; सरागुजा में डीएसपी समेत 15 पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों का हमला, तनावपूर्ण स्थिति के बाद इलाका छावनी में तब्दील

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संंभाग के सूरजपुर जिले में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर में प्रस्तावित कोल परियोजना के लिए भूमि सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र