मिलेट सामग्री खरीदी में गड़बड़ी; सूरजपुर के प्रभारी डीईओ निलंबित, शिक्षिका पर मेहरबान आरंग बीईओ पर भी गिरी गाज

रायपुर, राज्य शासन द्वारा सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और आरंग के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

 स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल को मिलेट आधारित खाद्य सामग्री वितरण के लिए निर्धारित नियमों की अवहेलना तथा मिलेट सामग्री खरीदी में गड़बड़ी के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अवधि श्री पटेल का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय सरगुजा निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार आरंग विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एन.पी. कुर्रे को आरंग विकासखण्ड की अनुपस्थित शिक्षिका के विरूद्ध कार्यवाही नहीं करने और शिक्षिका का वेतन आहरण करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री कुर्रे का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) रायपुर नियत किया गया है।

स्कूली बच्चों की पिटाई ; शिक्षक सनेश कुमार रत्नाकर निलंबित

जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेंदुआ में पदस्थ शिक्षक सनेश कुमार रत्नाकर को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा बिलासपुर द्वारा निलंबन की यह कार्यवाही शिक्षक श्री रत्नाकर के विरूद्ध स्कूली बच्चों की पिटाई की शिकायत सही पाये जाने के परिणाम स्वरूप की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTRICITY; रायपुर सहित छह जिलों की बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत

    – रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा तथा भाटापारा-बलौदाबाजार के लोगों को होगा फायदा रायपुर, रायपुर सहित छह जिलों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…

    CLOSEDदीपवली पर दो दिन बंद रहेगा राजधानी का जंगल सफारी

    रायपुर, दीपावली के त्योहार के दौरान रायपुर के जंगल सफारी और जू घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। त्योहार को देखते हुए जंगल सफारी एवं…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश