एशियन गेम्‍स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास; जीता गोल्ड, श्रीलंका को 19 रन से हराया

हंगझाउ, एशियाई खेलों में सोमवार भारतीय खिलाड़ियों ने दो गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका की टीम को 19 रनों से हरा दिया। एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

16 रन पर ही लगा था पहला झटका

श्रीलंका के खिलाफ पहले खेलने उतरी भारतीय महिला टीम की खराब शुरुआत हुई। टीम को 16 रन पर पहला झटका लगा। भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 बनाए। श्रीलंकाई टीम को 117 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम में स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए थे।

श्रीलंकाई टीम का कमजोर प्रदर्शन

भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को 19 रनों से हराकर  स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। श्रीलंकाई टीम ने शुरुआत अच्छी की थी। भारतीय खिलाड़ी देविका वैद्य ने 19वां ओवर डाला। लेग स्पिनर की गेंद पर श्रीलंकाई बल्‍लेबाज बाउंड्री निकालने में नाकाम रहे। वैद्य ने काफी अच्छा ओवर किया और केवल 5 रन खर्च किए। भारत का गोल्‍ड मेडल जीतना लगभग तय हो गया है। मैच की आखिरी गेंद पर देविका ऋचा घोष के हाथों कैच आउट हो गई।

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकट, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका महिला टीम

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विरामी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, इनोशी प्रियदर्शनी, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, अब तक 1.10 लाख टिकट हुए सोल्ड आउट

    नईदिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही मेजबान देश में क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम…

    CRICKET; बॉलर और कीपर के नसीब में कम होता है कप्तान बनना!

    क्या क्रिकेट केवल बैट्समैन का ही खेल है या बॉलर और विकेट कीपर भी मायने रखते है? मैदान के भीतर ये बात सही लगती है लेकिन जब टीम के नेतृत्व…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच