अपोलो प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ अपराध दर्ज;पेट में दर्द होने पर युवक की मौत, डॉक्टर ने बताया था जहर

बिलासपुर, पेट दर्द की शिकायत पर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती युवक की मौत हुई तो प्रबंधन ने जहर का केस बता दिया। मगर इसकी सूचना इलाज के दौरान पुलिस को नहीं दी। फोरेंसिक व पुलिस की जांच में जहर के कारण मौत की जानकारी नहीं आई। इसके आधार पर पुलिस ने अपोलो प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

दयालबंद आदर्श कॉलोनी निवासी गुरवीन छाबड़ा उर्फ गोल्डी (29 वर्ष) की पिछले साल 26 दिसंबर को अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 25 दिसंबर 2022 को पेट दर्द होने पर परिजनों ने उसे भर्ती कराया था। परिजनों ने अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया था। अपोलो हॉस्पिटल ने जहर के कारण मौत होने की जानकारी दी ​थी।

सिम्स में पोस्टमार्टम के बाद विसरा प्रिजर्व किया गया था। स्टेट फोरेंसिक लैब में इसकी जांच कराई गई। इसमें यह पाया गया कि जहर खाने के कारण मौत नहीं हुई है। इस संबंध में संभागीय मेडिकल बोर्ड ने जांच की। 2 फरवरी को जांच रिपोर्ट में कई खामियां बताई गई। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच कराई। इलाज करने वाले डॉक्टर ने जहर खुरानी का केस होने के बाद भी पुलिस को सूचना नहीं दी थी। यह बड़ी लापरवाही सामने आई। इसकी पुष्टि डॉ. विकास कुमार ध्रुव प्रभारी निदेशक मेडिको लीगल संस्थान गृह (पुलिस) के अभिमत से हुई। मौत के लिए अपोलो प्रबंधन और डॉक्टर को जिम्मेदार माना गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम

    बिलासपुर, न्यायधानी के ग्रामीण इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिन पहले पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने…

    CRIME; ‘3 दिन से खाना नहीं खाया, पापा मुझे ले जाओ’ ट्विशा के बाद ग्वालियर की पलक की मौत से मचा हड़कंप!

    भोपाल, एमपी में नवविवाहित दुल्‍हनों की संदिग्ध मौत का एक दर्दनाक और खौफनाक सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है. राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा के बाद अब ग्वालियर से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…