दिल्ली के AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ED की छापेमारी;मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कसा शिकंजा

नई दिल्ली, एजेंसी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ताजा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज मंगलवार को (10 अक्टूबर) को आप विधायक के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची है।

दिल्ली वक्फ बोर्ड में अवैध नियुक्तियां करने का आरोप

बता दें कि ईडी ने दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दायर एक एफआईआर और केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर एक अन्य एफआईआर के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। ये मामला दिल्ली वक्फ बोर्ड के भीतर अवैध नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है, जिसमें आप नेता अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

49 वर्षीय आप नेता अमानतुल्ला खान को पिछले साल इसी मामले में दिल्ली एसीबी ने गिरफ्तार किया था, और बाद में सितंबर 2022 में जमानत दे दी गई थी। यह मामला एक शिकायत पर आधारित था जिसमें आरोप लगाया गया था दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, अमानतुल्ला खान ने सभी मानदंडों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से 32 लोगों की भर्ती की। शिकायत में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और पक्षपात के भी आरोप लगाए गए हैं।

ईडी की इस कार्रवाई के दौरान आप विधायक के घर से किसी को बाहर और अंदर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर आप विधायक के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान कई घंटों की छापेमारी के बाद आप नेता को गिरफ्तार कर लिया गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम

    बिलासपुर, न्यायधानी के ग्रामीण इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिन पहले पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने…

    CRIME; ‘3 दिन से खाना नहीं खाया, पापा मुझे ले जाओ’ ट्विशा के बाद ग्वालियर की पलक की मौत से मचा हड़कंप!

    भोपाल, एमपी में नवविवाहित दुल्‍हनों की संदिग्ध मौत का एक दर्दनाक और खौफनाक सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है. राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा के बाद अब ग्वालियर से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…